रांची में कड़ाके की ठंड के चलते 27-31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

झारखंड के रांची में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 27 से 31 दिसंबर तक पढ़ाई स्थगित करने का आदेश दिया है। अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 27, 2025 • 7:50 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
रांची में कड़ाके की ठंड के चलते 27-31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता
झारखंड के रांची में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 27 से 31 दिसंबर तक पढ़ाई स्थगित करने का आदेश दिया है। अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/school-holidays-from-december-27-31-due-to-severe-cold-in-ranchi-safety-of-students-a-priority
https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/school-holidays-from-december-27-31-due-to-severe-cold-in-ranchi-safety-of-students-a-priority
Copied
रांची में कड़ाके की ठंड के चलते 27-31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता
रांची में कड़ाके की ठंड के चलते 27-31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

रांची :  झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है।

इसी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
झारखंड विधानसभा: अफीम की अवैध खेती पर सदन में हंगामा; 2024-25 में 27,000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर खेती का खुलासा
NEW
flash_on
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
flash_on
रांची पुलिस ने सुलझाई आसिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी; प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने दी थी सुपारी
flash_on
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
flash_on
निकाय चुनाव से पहले बदली झारखंड की हवा; भुइयां समाज के कद्दावर नेता अब मोदी के साथ
flash_on
हजारीबाग में हाथियों का तांडव: आधी रात घरों में घुसा हाथियों का झुंड, मासूमों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कुल 6 की मौत
flash_on
सोमा मुंडा हत्याकांड का पर्दाफाश: खूंटी पुलिस ने दबोचा मुख्य शूटर, CNT जमीन के काले कारोबार में रची गई थी 'पड़हा राजा' की हत्या की साजिश

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, तो विद्यालय अपने विवेक के अनुसार परीक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जिला प्रशासन का यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। फिलहाल, 31 दिसंबर तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि परीक्षाओं को लेकर निर्णय विद्यालय स्तर पर लिया जाएगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications