गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद घर में घुसी स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

झारखंड के गढ़वा में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को ऐसी टक्कर मारी कि वह सीधे सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में 4 रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 9:45 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद घर में घुसी स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
झारखंड के गढ़वा में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को ऐसी टक्कर मारी कि वह सीधे सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में 4 रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/gruesome-road-accident-in-garhwa-scorpio-rams-into-house-after-truck-collides-4-members-of-the-same-family-die
https://newstvindia.in/state-news/jharkhand/gruesome-road-accident-in-garhwa-scorpio-rams-into-house-after-truck-collides-4-members-of-the-same-family-die
Copied
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद घर में घुसी स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद घर में घुसी स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव में घटी, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक बताई जा रही है। अज्ञात ट्रक से टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे एक घर में जा घुसी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
झारखंड विधानसभा: अफीम की अवैध खेती पर सदन में हंगामा; 2024-25 में 27,000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर खेती का खुलासा
NEW
flash_on
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
flash_on
रांची पुलिस ने सुलझाई आसिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी; प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने दी थी सुपारी
flash_on
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
flash_on
निकाय चुनाव से पहले बदली झारखंड की हवा; भुइयां समाज के कद्दावर नेता अब मोदी के साथ
flash_on
हजारीबाग में हाथियों का तांडव: आधी रात घरों में घुसा हाथियों का झुंड, मासूमों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कुल 6 की मौत
flash_on
सोमा मुंडा हत्याकांड का पर्दाफाश: खूंटी पुलिस ने दबोचा मुख्य शूटर, CNT जमीन के काले कारोबार में रची गई थी 'पड़हा राजा' की हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी चार लोग आपस में रिश्तेदार थे। वे उत्तर प्रदेश बॉर्डर के बिलासपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मृतक पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र और विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बेलचंपा गांव के पास पहुंचते ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मृतकों के परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

इस दुखद घटना पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक हादसा है और वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications