कश्मीर में भारी बर्फबारी से थमा जनजीवन, श्रीनगर एयरपोर्ट की 17 उड़ानें रद्द; जानें कब सुधरेगा मौसम?

कश्मीर घाटी में आज हुई ताज़ा बर्फबारी ने हवाई और सड़क यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान हैं, वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद है। जानिए मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 23, 2026 • 10:15 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
कश्मीर में भारी बर्फबारी से थमा जनजीवन, श्रीनगर एयरपोर्ट की 17 उड़ानें रद्द; जानें कब सुधरेगा मौसम?
कश्मीर घाटी में आज हुई ताज़ा बर्फबारी ने हवाई और सड़क यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान हैं, वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद है। जानिए मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/heavy-snowfall-in-kashmir-leads-to-cancellation-of-17-flights-from-srinagar-airport-know-when-the-weather-will-improve
https://newstvindia.in/state-news/heavy-snowfall-in-kashmir-leads-to-cancellation-of-17-flights-from-srinagar-airport-know-when-the-weather-will-improve
Copied
कश्मीर में भारी बर्फबारी से थमा जनजीवन, श्रीनगर एयरपोर्ट की 17 उड़ानें रद्द; जानें कब सुधरेगा मौसम?
कश्मीर में भारी बर्फबारी से थमा जनजीवन, श्रीनगर एयरपोर्ट की 17 उड़ानें रद्द; जानें कब सुधरेगा मौसम?

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हुई ताज़ा बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर में ढक दिया। लगातार हो रहे हिमपात और खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई और सड़क यातायात पर पड़ा है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि ठंड में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खराब मौसम के चलते श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अगर इसी तरह बर्फबारी होती रही तो कई दिनों तक लगातार विमान सेवाएं स्थगित हो सकती हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अधिकारियों के मुताबिक खराब दृश्यता और रनवे पर जमी बर्फ के कारण न तो उड़ानों की लैंडिंग हो सकी और न ही टेकऑफ। एयरलाइंस ने यात्रियों को उड़ानों में देरी और रद्द होने की चेतावनी दी है और यात्रियों से अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क में रहने की अपील की गई है।

हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे को बर्फ हटाने के बाद ऑपरेशंस के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले समय में उड़ानों के धीरे-धीरे बहाल होने की उम्मीद है।

वहीं सड़क यातायात की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को नवयुग टनल के पास एहतियातन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मुगल रोड और सिंथन रोड भी कई स्थानों पर भारी बर्फ जमने के कारण बंद हैं। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने फिसलन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। सड़कें खुलने का निर्णय मौसम में सुधार और बर्फ हटाने के बाद ही लिया जाएगा।

लगातार बंद सड़क और हवाई सेवाओं के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया है कि उड़ान सेवाएं बंद होने के चलते हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर और आसपास के इलाकों में अभी भी भारी बर्फबारी जारी है। मौजूदा हालात को देखते हुए यातायात व्यवस्था के पूरी तरह सामान्य होने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications