Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में था। जानें दोनों राज्यों में सुरक्षा और नुकसान की स्थिति।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 11, 2026 • 7:40 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती
महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में था। जानें दोनों राज्यों में सुरक्षा और नुकसान की स्थिति।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/earthquake-jolts-palghar-in-maharashtra-people-evacuated-slippery-terrain-in-j-k-too
https://newstvindia.in/state-news/earthquake-jolts-palghar-in-maharashtra-people-evacuated-slippery-terrain-in-j-k-too
Copied
Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती
Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर भागे और काफी समय तक अंदर आने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का समय शाम 7 बजकर 10 मिनट नोट किया गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 5 किमी गहराई में बताया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई और इसका केंद्र ताजिकिस्तान में था।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

स्थानीय मौसम विभाग के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि गुरुवार की मध्य रात्रि 2.44 बजे रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था और यह धरती की सतह से 110 किलोमीटर अंदर आया। इसके कोऑर्डिनेट्स 38.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.42 डिग्री पूर्वी देशांतर थे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कश्मीर के गांदरबल जिले के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों ने बताया कि रसोई के बर्तनों की खड़खड़ाहट से उनकी नींद खुली, तब उन्हें पता चला कि भूकंप आया है।

कश्मीर भूकंप के लिहाज से भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है। पहले भी यहां भूकंप ने तबाही मचाई है।

8 अक्टूबर 2005 को सुबह 8.50 बजे रिक्टर स्केल पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद शहर से 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

कश्मीर का इतिहास भूकंपों से हुई तबाही से भरा पड़ा है। कश्मीर घाटी में 1555 में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 1669 में 7 तीव्रता का, 1779 में 7.5 तीव्रता का, और 1885 में 7.5 तीव्रता का भूकंप शामिल हैं, जिनके विनाशकारी प्रभाव हुए थे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications