JNU विवाद पर भड़के BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल, बोले- देशविरोधी ताकतों के साथ हैं नारेबाजी करने वाले
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने JNU में विवादित नारेबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के SIR विरोध और सपा के सनातन पर दिए बयान पर भी तीखा प्रहार किया।
नई दिल्ली : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारों पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो देशविरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाते हैं।
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो देश में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है, लेकिन देश में रहने वाले कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। राजनीति चमकाने के लिए भड़काऊ बयान देते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि कानून अपना काम करेगा। सभी एजेंसियों से मांग है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के असंतोष पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि एसआईआर का मुद्दा अब निष्क्रिय हो चुका है। ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट गई हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को चुनाव आयोग का एक हिस्सा माना है। इसीलिए बिहार में एसआईआर हुआ, बंगाल में हो रहा है और पूरे देश में एसआईआर कराया जाएगा। वोटर लिस्ट को ठीक करने की आवश्यकता है, यह देशहित में है। ममता बनर्जी कोर्ट जाएं, फिर भी एसआईआर होगा।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppसपा नेता द्वारा सनातन पर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि वह सनातनी होने के बावजूद ऐसे बयान दे रहे हैं। सनातन देश की आत्मा, प्राण और मूल है। इस बात को समझना चाहिए। जो लोग नहीं समझते, जनता उनकी दुर्गति करती है। अगला नंबर समाजवादी पार्टी का है।
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दुख जताते हुए कहा कि यह चिंताजनक है। अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा होनी चाहिए। हमारी सरकार ने जो भी आवश्यक कदम उठाने थे, उठाए हैं। हमारी सरकार बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।