चार धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन: ऋषिकेश के संतों ने फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', कहा- 'मंदिरों की पवित्रता के लिए यह जरूरी'

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के फैसले पर संतों का बड़ा बयान। केशव स्वरूप ब्रह्मचारी और मुनि अभय चैतन्य ने जताया आभार। क्या पूरे देश के मंदिरों में लागू होगा यह नियम?

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 27, 2026 • 11:19 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
चार धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन: ऋषिकेश के संतों ने फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', कहा- 'मंदिरों की पवित्रता के लिए यह जरूरी'
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के फैसले पर संतों का बड़ा बयान। केशव स्वरूप ब्रह्मचारी और मुनि अभय चैतन्य ने जताया आभार। क्या पूरे देश के मंदिरों में लागू होगा यह नियम?
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/ban-on-entry-of-non-hindus-into-char-dham-saints-of-rishikesh-called-the-verdict-historic-said-it-is-necessary-for-the-sanctity-of-temples
https://newstvindia.in/state-news/ban-on-entry-of-non-hindus-into-char-dham-saints-of-rishikesh-called-the-verdict-historic-said-it-is-necessary-for-the-sanctity-of-temples
Copied
चार धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन: ऋषिकेश के संतों ने फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', कहा- 'मंदिरों की पवित्रता के लिए यह जरूरी'
चार धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बैन: ऋषिकेश के संतों ने फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', कहा- 'मंदिरों की पवित्रता के लिए यह जरूरी'

ऋषिकेश : चार धाम मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने पर देशभर के साधु-संतों ने खुशी जाहिर की है। साधु-संतों का मानना है कि इस तरह के फैसले से हमारे मंदिरों की पवित्रता बनी रहेगी।

साधु-संतों का तर्क है कि गैर-हिंदू अक्सर हमारी मंदिरों की पवित्रता को भंग करने का काम कर चुके हैं।

बीकेटीसी की घोषणा पर अखिल भारतीय संत समिति (ऋषिकेश) के जनरल सेक्रेटरी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बीकेटीसी ने फैसला लिया है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में गैर-हिंदुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बीकेटीसी ने हमारे मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बहुत सराहनीय फैसला लिया है, क्योंकि गैर-हिंदू जो भी वहां जाते थे, वे पवित्रता को नष्ट करने का काम करते थे।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत में जितने भी हिंदू-सनातनी मंदिर हैं, वहां गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, जिससे मंदिरों की पवित्रता बरकरार रहे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मुनि अभय चैतन्य महाराज ने कहा कि यह बहुत अच्छा फैसला है और इसका स्वागत है। उत्तराखंड सरकार को भी तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। गैर-हिंदू पूर्व में हमारे मंदिरों की पवित्रता को भंग करते रहे हैं। ऐसे में अगर एक समिति जागृत हो जाती है तो अन्य मंदिर समितियों को भी संदेश जाएगा कि वे भी इस तरह के फैसले लें।

साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दासी ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ इलाकों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जो बहुत सराहनीय है। मैं इस आदेश का पूरी तरह समर्थन करता हूं और सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि जब भी कट्टरपंथी या चरमपंथी सनातन धर्म को कमजोर करने की कोशिश करें, तो पूरे भारत में सभी तीर्थ और धार्मिक शहरों में गैर-हिंदू व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाए।

नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने बताया कि हिंदू के पवित्र स्थलों पर मुसलमानों पर पूरी तरह से बैन लगाने का फैसला किया गया है। हम लगभग तीन वर्षों से इसकी वकालत कर रहे हैं। जैसे दूसरे इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं, वैसे ही संगम क्षेत्र में भी यह होना चाहिए।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications