शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई सगाई! इंस्टाग्राम पर शेयर की 'इंगेजमेंट रिंग' की तस्वीर; जानें कौन हैं उनकी मंगेतर

टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सगाई कर ली है। धवन ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी और धवन की पहली मुलाकात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हुई थी। देखें धवन की नई पारी की पूरी डिटेल्स।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 6:41 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई सगाई! इंस्टाग्राम पर शेयर की 'इंगेजमेंट रिंग' की तस्वीर; जानें कौन हैं उनकी मंगेतर
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सगाई कर ली है। धवन ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी और धवन की पहली मुलाकात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हुई थी। देखें धवन की नई पारी की पूरी डिटेल्स।
Full Story: https://newstvindia.in/sports-news/shikhar-dhawan-gets-engaged-to-sophie-shine-a-picture-of-the-engagement-ring-shared-on-instagram-find-out-who-her-fianc-is
https://newstvindia.in/sports-news/shikhar-dhawan-gets-engaged-to-sophie-shine-a-picture-of-the-engagement-ring-shared-on-instagram-find-out-who-her-fianc-is
Copied
शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई सगाई! इंस्टाग्राम पर शेयर की 'इंगेजमेंट रिंग' की तस्वीर; जानें कौन हैं उनकी मंगेतर
शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई सगाई! इंस्टाग्राम पर शेयर की 'इंगेजमेंट रिंग' की तस्वीर; जानें कौन हैं उनकी मंगेतर

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार; 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका
NEW
flash_on
IPL 2026: इन 5 विदेशी सितारों पर रहेगी दुनिया की नजर; विल जैक्स और कैमरून ग्रीन मचा सकते हैं धमाल
flash_on
IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच; ये खिलाड़ी बन सकते हैं हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती
flash_on
PSL : विदेशी खिलाड़ियों की 'घर वापसी' से भड़का पाकिस्तान, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
flash_on
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया
flash_on
इंडियन ओपन 2026: अभय सिंह और अनाहत सिंह बने चैंपियन
flash_on
अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव: अफगान क्रिकेटरों ने काबुल हमले पर जताया भारी रोष; 'युद्ध अपराध' करार दिया

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।"

शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।

आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट डिग्री हासिल की है। इस समय वह आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।

शिखर धवन ने करीब ढाई साल पहले आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। इस दौरान धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें आयशा की वजह से 'मानसिक यातना' से गुजरना पड़ा। धवन से 10 साल बड़ी आयशा एक किक बॉक्सर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर से शादी रचाई थी। साल 2021 में आयशा ने धवन से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

शिखर धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतकों के साथ 2,315 रन बनाए, जबकि 167 वनडे मुकाबलों में 17 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 6,793 रन जुटाए। वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जोड़े हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications