मुंबई को मिला दूसरा Apple Store: 26 फरवरी से बोरीवली में शुरू होगा एप्पल का नया 'एक्सपीरियंस सेंटर'

टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए 26 फरवरी को अपना छठा आधिकारिक स्टोर खोलने जा रही है। यह नया स्टोर मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित होगा

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 13, 2026 • 11:05 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
मुंबई को मिला दूसरा Apple Store: 26 फरवरी से बोरीवली में शुरू होगा एप्पल का नया 'एक्सपीरियंस सेंटर'
टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए 26 फरवरी को अपना छठा आधिकारिक स्टोर खोलने जा रही है। यह नया स्टोर मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित होगा
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/second-apple-store-in-mumbai-apple-s-new-experience-centre-to-open-in-borivali-from-february-26
https://newstvindia.in/state-news/second-apple-store-in-mumbai-apple-s-new-experience-centre-to-open-in-borivali-from-february-26
Copied
मुंबई को मिला दूसरा Apple Store: 26 फरवरी से बोरीवली में शुरू होगा एप्पल का नया 'एक्सपीरियंस सेंटर'
मुंबई को मिला दूसरा Apple Store: 26 फरवरी से बोरीवली में शुरू होगा एप्पल का नया 'एक्सपीरियंस सेंटर'

नई दिल्ली : अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल 26 फरवरी को भारत में अपना छठा स्टोर खोलने जा रही है। यह स्टोर मुंबई के बोरीवली इलाके में खुलेगा और मुंबई में कंपनी का दूसरा स्टोर होगा। भारत में एप्पल का कारोबार और उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।

आईफोन निर्माता ने बताया कि नए स्टोर का डिजाइन खास 'मोर' से प्रेरित है। यह डिजाइन पहले बेंगलुरु के हेब्बल, पुणे के कोरेगांव पार्क और नोएडा के स्टोर में भी देखा गया था। यह डिजाइन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आधुनिकता को दर्शाता है।

एप्पल बोरीवली स्टोर 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह स्टोर स्टार्टअप और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा, जहां ग्राहक एप्पल के नए प्रोडक्ट देख सकेंगे, खरीद सकेंगे और कंपनी के विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
NEW
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

स्टोर में स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव और जीनियस टीम के सदस्य ग्राहकों की मदद करेंगे। ग्राहक 'टुडे एट एप्पल' नाम के मुफ्त सेशन में भी भाग ले सकते हैं, जहां लोग अपने डिवाइस का बेहतर उपयोग करना सीख सकते हैं और नई चीजें बना सकते हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अर्निंग्स कॉल के दौरान कहा कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड कमाई की। उन्होंने बताया कि भारत जैसे उभरते बाजारों में कंपनी की कमाई में दोहरे अंकों की मजबूत बढ़ोतरी हुई है।

टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर में भारत में अपना पांचवां स्टोर खोला और अब मुंबई में एक और नया स्टोर खोलने की योजना बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि रिटेल कारोबार में कंपनी ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

2025 में भारत में एप्पल का साल काफी मजबूत रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में आईफोन की बिक्री पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़ी। वहीं आईपैड की बिक्री में 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 16 सीरीज कंपनी के लिए सबसे सफल रही। इस सीरीज ने कुल आईफोन बिक्री का 57 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया और यह साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली आईफोन सीरीज बनी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications