जेल से 'रिमोट कंट्रोल' मर्डर और फायरिंग: बाबा सिद्दीकी केस का आरोपी प्रवीण लोनकर ही निकला मास्टरमाइंड

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल हरियाणा से बरामद की है। साजिश का मास्टरमाइंड जेल में बंद प्रवीण लोनकर बताया जा रहा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 18, 2026 • 8:58 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
जेल से 'रिमोट कंट्रोल' मर्डर और फायरिंग: बाबा सिद्दीकी केस का आरोपी प्रवीण लोनकर ही निकला मास्टरमाइंड
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल हरियाणा से बरामद की है। साजिश का मास्टरमाइंड जेल में बंद प्रवीण लोनकर बताया जा रहा है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/remote-control-murder-and-firing-from-jail-praveen-lonkar-accused-in-baba-siddiqui-case-turns-out-to-be-mastermind
https://newstvindia.in/state-news/remote-control-murder-and-firing-from-jail-praveen-lonkar-accused-in-baba-siddiqui-case-turns-out-to-be-mastermind
Copied
जेल से 'रिमोट कंट्रोल' मर्डर और फायरिंग: बाबा सिद्दीकी केस का आरोपी प्रवीण लोनकर ही निकला मास्टरमाइंड
जेल से 'रिमोट कंट्रोल' मर्डर और फायरिंग: बाबा सिद्दीकी केस का आरोपी प्रवीण लोनकर ही निकला मास्टरमाइंड

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान वह हथियार बरामद कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के लिए किया था। यह पिस्तौल हरियाणा से बरामद की गई, जिसे अब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री भेज दिया गया है।

लैबोरेट्री में हथियार का बैलिस्टिक टेस्ट कराया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक रूप से यह पुष्टि हो सके कि यही हथियार फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल हुआ था।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्तौल वहीं छिपा रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद केस की कड़ियां और मजबूत होंगी।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
NEW
flash_on
पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

इस बरामदगी के बाद अब पूरा मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार, बिश्नोई गैंग के शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

खास बात यह है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उस पर आरोप है कि उसने जेल से ही इस साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क के जरिए शूटरों को हथियार, मोटरसाइकिल और फायरिंग के लिए जरूरी रकम उपलब्ध कराई। उसने पूरे ऑपरेशन को रिमोट कंट्रोल की तरह जेल से संचालित किया।

इस मामले में अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई क्राइम ब्रांच की करीब 12 टीमें इस केस की जांच में लगी हुई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रवीण लोनकर को जल्द ही इस फायरिंग केस में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications