अमित शाह के घुसपैठ बयान पर बिहार में सियासी घमासान, मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया समर्थन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने को लेकर दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार पासवान ने बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर दोहरी नीति और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 31, 2025 • 6:32 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
अमित शाह के घुसपैठ बयान पर बिहार में सियासी घमासान, मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया समर्थन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने को लेकर दिए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार पासवान ने बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर दोहरी नीति और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/bihar/political-turmoil-in-bihar-over-amit-shah-s-infiltration-statement-minister-lakhendra-paswan-supports
https://newstvindia.in/state-news/bihar/political-turmoil-in-bihar-over-amit-shah-s-infiltration-statement-minister-lakhendra-paswan-supports
Copied
अमित शाह के घुसपैठ बयान पर बिहार में सियासी घमासान, मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया समर्थन
अमित शाह के घुसपैठ बयान पर बिहार में सियासी घमासान, मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया समर्थन

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए पर दिए बयान को लेकर सियासी हलचल तेज है। बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार पासवान ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया।

दरअसल, अमित शाह ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार आएगी तो हम ऐसी दीवार बनाएंगे कि घुसपैठिए सीमा पार नहीं करेंगे और परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

लखेंद्र कुमार पासवान ने आईएएनएस से बात करते हुए अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया और कहा, "गृहमंत्री अग्रिम भारत के लौहपुरुष हैं। जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर में दीवार बनाने के बाद वहां पर घुसपैठियों का आना बंद हो गया है, ठीक वैसे ही बंगाल में हमारी सरकार आएगी तो घुसपैठियों पर लगाम लग जाएगी।"

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
NEW
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज
flash_on
जहानाबाद में बवाल: पप्पू यादव की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग, फूंका सम्राट चौधरी का पुतला

उन्होंने कहा, "आश्चर्य इस बात पर है कि बंगाल के अंदर जिस तरह की घटना हो रही है, जो लोग आज बिहार में प्रत्येक दिन हिंदुओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं, वो भी आज घड़ियाली आंसू बहाते हैं। यह दोहरी नीति वाले को दिखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं और बिहार के हिंदुओं के अंदर वोट की राजनीति करते हैं। ऐसे लोगों को शर्म करना चाहिए। पश्चिम बंगाल में भगवा लहराने वाला है और कमल का फूल खिलने वाला है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कड़ा निर्णय लिया गया है। जल्द ही हिंदुओं के साथ अन्याय करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। जब 22 मिनट में पाकिस्तान में आतंकवाद को समाप्त किया जा सकता है, तो बंगाल में अगर हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, तो उस पर कार्रवाई करने में भारत को बहुत समय नहीं लगने वाला है।"

मंत्री ने बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा, "राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बने हुए हैं। वे 1990 से लेकर अब तक लगातार सरकारी बंगले में रह रहे हैं। उन्हें लगता है कि जीवन भर के लिए बंगला उनका हो गया है। वे बंगला का मोह छोड़ना नहीं चाहते हैं।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications