OnePlus Nord Buds 3r भारत में हुए लॉन्च मिलेगा अब लंबा प्लेबैक किफायती दाम में

OnePlus Nord Buds 3r को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें आपको बेहतर साउंड क्वॉलिटी मिलने वाली है जो लॉन्ग टाइम बैटरी के साथ मिलेगी। इसके साथ ही यह काफी किफायती प्राइस में मिलेगा।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Aug 27, 2025 • 9:22 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
OnePlus Nord Buds 3r भारत में हुए लॉन्च मिलेगा अब लंबा प्लेबैक किफायती दाम में
OnePlus Nord Buds 3r को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें आपको बेहतर साउंड क्वॉलिटी मिलने वाली है जो लॉन्ग टाइम बैटरी के साथ मिलेगी। इसके साथ ही यह काफी किफायती प्राइस में मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/technology/oneplus-nord-buds-3r-launched-in-india-with-longer-playback-at-affordable-prices
https://newstvindia.in/technology/oneplus-nord-buds-3r-launched-in-india-with-longer-playback-at-affordable-prices
Copied
OnePlus Nord Buds 3r भारत में हुए लॉन्च मिलेगा अब लंबा प्लेबैक किफायती दाम में
Oneplus Official Website

OnePlus Nord Buds 3r भारत में हुए लॉन्च मिलेगा अब लंबा प्लेबैक किफायती दाम में

OnePlus ने अपने नए बजट TWS ईयरबड्स Nord Buds 3r को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी रिवील कर दी है। इसमें आपको काफी लॉन्ग टाइम बैटरी मिलने वाली है इसके साथ ही इसकी कीमत भी काफी किफायती रखी गई है। 

मिलेगी बेहतर डिजाइन

इसकी डिजाइन काफी बेहतर मिलने वाली है। यह ईयरबड्स सिर्फ 4.5 ग्राम के वजन के साथ आते हैं जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनना आरामदायक रहता है। केस का वजन 47.6 ग्राम है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

Oneplus Official Website

दमदार बैटरी लाइफ

OnePlus Nord Buds 3r में कुल 54 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है जो अपनी कैटेगरी में सबसे लंबी है। ईयरबड्स में 58mAh की बैटरी है जो 12 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्ले कर सकती है और केस में 560mAh बैटरी होने की वजह से कुल प्लेबैक टाइम 54 घंटे तक बढ़ जाता है।

बेहतरीन साउंड क्वालिटी

इसमें आपको काफी बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलने वाली है क्योंकि इसमें 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो टाइटेनियम कोटिंग के साथ आते हैं। इससे गहरे बास के साथ क्लियर और क्रिस्प साउंड मिलता है। 

• इसके साथ ही इसका Sound Master EQ फीचर तीन प्रीसेट और कस्टम 6-बैंड इक्वलाइजर के साथ आता है जिससे यूजर अपनी पसंद का साउंड ट्यून कर सकता है।

Oneplus Official Website

जानें कलर्स 

यह आपको दो कलर्स में उपलब्ध होने वाला है दोनों ही कलर काफी यूनिक है इसमें आपको Ash Black और Aura Blue कलर में मिलेगा। 

AI तकनीक के साथ नॉइज़ कैंसलेशन

Nord Buds 3r में प्रत्येक ईयरबड में दो-डुअल माइक्रोफोन लगे हैं जो AI के साथ कॉल करते समय बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करते हैं। इसके साथ ही इसमें बेमफ़ॉर्मिंग तकनीक और एंटी-विंड डिजाइन भी है जिससे कॉल्स में आवाज़ साफ़ और स्पष्ट आती है।

Oneplus Official Website

धूल और पानी से सुरक्षा

यह ईयरबड्स IP55 रेटेड हैं यानी ये धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहते हैं। इसलिए व्यायाम करते समय या हल्की बारिश में भी इनका इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है। यह जल्दी खराब भी नहीं होंगे। 

डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी

Nord Buds 3r ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट करते हैं जिससे कनेक्शन तेजी से और स्थिर रहता है आपको बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

• इस के साथ ही इनमें डुअल-डिवाइस पावर है जिससे यूजर एक साथ दो डिवाइसेस से कनेक्ट होकर आसान स्विच कर सकता है। इसका गेमिंग मोड केवल 47ms की लो लेटेंसी प्रदान करता है।

AI ट्रांसलेशन और एक्स्ट्रा फीचर्स

इसमें AI ट्रांसलेशन फीचर है जो रीयल टाइम भाषा अनुवाद में मदद करता है। Tap 2 Take फीचर से डबल टैप पर फोटो कैप्चर कर सकते हैं। 

• इस में दिए गए Aqua Touch के जरिए गीले हाथों से भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस में आपको Find My Earbuds का फीचर मिलेगा जो गुम हुए ईयरबड्स को खोजने में मदद करता है।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Nord Buds 3r भारत में रु. 1799 की कीमत पर लॉन्च हुए हैं। लॉन्च ऑफर में इन्हें 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

• इसकी बिक्री 8 सितंबर 2025 से शुरू होगी इसे आप OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं इसके अलावा यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन , फ्लिपकार्ट और मंत्रा आदि पर भी उपलब्ध होगा। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications