'अब पंजाब से गैंगस्टर शब्द ही मिटा देंगे', पवन टीनू ने बताया भगवंत मान सरकार का महा-प्लान; हेल्पलाइन नंबर जारी
आप नेता पवन कुमार टीनू ने जालंधर में 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों और उनकी मदद करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर पंजाब पुलिस की पैनी नजर है। सूचना देने के लिए विशेष हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है।
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गयी ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ सफल मुहिम के बाद पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू की गई “गैंगस्टरां ते वार”मुहिम की प्रशंसा की है।
जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टीनू ने कहा कि यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से पूरी तरह मुक्त करना है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता तरनदीप सिंह सन्नी, जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, मीडिया कोआर्डिनेटर अनमोल खन्ना, औऱ मीडिया कोआर्डिनेटर नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा ‘आप’ सरकार की प्राथमिकता है। जो कोई भी पंजाब की शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, बख्शा नहीं जाएगा।
आप नेता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गैंगस्टरों ने पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश की, लेकिन अब इस शब्द को ही खत्म करने का संकल्प पंजाब सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार “युद्ध नशेआं विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, हजारों तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा और उनकी अवैध कमाई से खड़ी की गई इमारतों को जमींदोज किया गया, उसी मजबूती और इच्छाशक्ति के साथ अब गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जेलों में बैठे गैंग चलाने वाले गैंगस्टरों पर नज़र रखने के लिए
पंजाब पुलिस ने विशेष टीमो का गठन किया गया है। इसके अलावा विदेशों में बैठकर फिरौती, धमकी और संगठित अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भी पंजाब पुलिस ने एक ठोस और व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को किसी भी प्रकार की मदद देने वाले लोग—चाहे वे फंडिंग कर रहे हों, उन्हें पनाह दे रहे हों या सूचना लीक कर रहे हों—सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीनू ने स्पष्ट किया कि जो ट्रैवल एजेंट गैंगस्टरों को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं या उन्हें कानून से बचाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ पंजाब पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आधुनिक तकनीक, इंटेलिजेंस नेटवर्क और हाईटेक साधनों का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों की कमर तोड़ने जा रही है। यह देश में अपनी तरह का एक अनूठा अभियान है।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ सूचना देने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9394693946 जारी किया गया है। इस नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे गैंगस्टरवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार और पुलिस का सहयोग करें।
पवन टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध-मुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टर संस्कृति का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।