अपने स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन भारत में हुआ लॉन्च

Nissan Magnite KURO Edition को 6 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है यह काफी किफायती कीमत के साथ और कम EMI में आपको स्टाइलिश लुक और एडवांस्ड फीचर में मिलने वाली है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Aug 8, 2025 • 6:56 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
8 months ago
अपने स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन भारत में हुआ लॉन्च
Nissan Magnite KURO Edition को 6 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है यह काफी किफायती कीमत के साथ और कम EMI में आपको स्टाइलिश लुक और एडवांस्ड फीचर में मिलने वाली है।
Full Story: https://newstvindia.in/automobile/nissan-magnite-kuro-edition-launched-in-india-with-stylish-look-and-sturdy-features
https://newstvindia.in/automobile/nissan-magnite-kuro-edition-launched-in-india-with-stylish-look-and-sturdy-features
Copied
अपने स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन भारत में हुआ लॉन्च
Nissan Official Website

अपने स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन भारत में हुआ लॉन्च

निसान ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट का नया कुरो स्पेशल एडिशन 6 अगस्त 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट अपने ऑल-ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम और काफी बोल्ड लुक शो कर रहा है। Nissan Magnite KURO Edition उन ग्राहकों के लिए बेहतर साबित होगा जो स्टाइल और सेफ्टी के साथ किफायती कीमत चाहते है। 

एडिशन के बाहरी फीचर्स 

मैग्नाइट कुरो एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक डिज़ाइन है। इसमें पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल और ब्लैक रूफ रेल्स, देखने को मिलेगी। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इस में डायमंड-कट R16 अलॉय व्हील्स और ब्लैक डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें सिग्नेचर ब्लैक एलईडी हेडलैंप्स भी दिए गए हैं और लाइटसेबर टर्न इंडिकेटर्स भी इसमें शामिल है जो कि इसके लुक को और भी अधिक प्रीमियम बनाते है। 

गाड़ी के इंटीरियर फीचर्स 

अगर Nissan Magnite KURO Edition की इंटीरियर फीचर की बात करें तो आपको बता दे कि इसमें आपको मिडनाइट ब्लैक थीम देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको स्टाइलिश डैशबोर्ड पियानो ब्लैक फिनिश और प्रीमियम अपस्ट्रीम देखने को मिलती है जिससे कि आपका यह जो केबिन होगा या आपको काफी लग्जरियस फील देगा। 

Nissan Official Website

शामिल होंगे कई डिजिटल फीचर्स 

यह स्पेशल एडिशन फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं है। इसमें आपको बेहतर डिजिटल फीचर्स मिलने वाले हैं जिसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और Arkamys साउंड सिस्टम देखने को मिलेगा। 

• इसके साथ ही आपको ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा, वॉक-अवे लॉक और अप्रोच अनलॉक जैसी सुविधाएँ ड्राइविंग को और भी बेहतर बनाती हैं।

Nissan Official Website

आयेगी सेफ्टी के साथ 

आपको बता दे कि Nissan Magnite KURO Edition सेफ्टी के साथ आने वाली है इसमें आपको 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे इसके साथ इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल ट्रेक्शन कंट्रोल हल स्टार्ट एसिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे सिस्टम देखने को मिलने वाले हैं। 

• ग्लोबल NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाती है।

Nissan Official Website

इंजन और परफॉर्मेंस

निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। पहला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 71 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है। 

• अगर दूसरे की बात की तो यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 98 बीएचपी पावर और 160 एनएम टॉर्क देता है और यह 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

देगी बेहतर माइलेज 

अगर माइलेज की बात की जाए तो आपको बता दें कि दोनों इंजन 20 किमी/लीटर तक का माइलेज देने का दावा करते हैं, जो इसे और भी किफायती बनाता है।

जाने कीमत और बुकिंग 

मैग्नाइट कुरो एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। इसके चार वेरिएंट्स हैं इन चारों वेरिएंट की कीमत 8.30 लाख रुपए से लेकर 10.86 लाख रुपए तक रह सकती है। 

• इसकी बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ निसान की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो एक बार आपको इसके ऑफिशल साइट जरुर विजिट करना चाहिए। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications