सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: 'सुनामी झूला' गिरने से मची भगदड़, दर्जन भर लोग घायल
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा 'सुनामी झूला' अचानक यांत्रिक खराबी (Mechanical Failure) के कारण टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।
नई दिल्ली : हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि झूला लगभग 7 बजे टूटा, जब लगभग 15 लोग उस पर सवार थे। पुलिस के अनुसार, यह झूला कथित तौर पर यांत्रिक खराबी के कारण टूटा।
हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोग और रेस्क्यू कर्मियों ने कहा कि एक शख्स की मौत हो गई है, जिनकी पहचान पलवल के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
एक विजिटर ने बताया, "झूला टूटकर जोर से जमीन पर गिरा, धूल का बादल उठ गया और लोग इसे आतंकवादी हमला समझकर भगदड़ मचा दी।"
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppझूला गिरते ही पूरे मेले मैदान को खाली करा दिया गया। जिलाधिकारी आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे और एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारियों, पुलिस और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक ने भी रेस्क्यू कार्य में मदद की।
एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इससे पहले शनिवार को तेज हवाओं के कारण प्रवेश द्वार संख्या 2 के पास एक गेट गिर गया, जिसमें एक शख्स घायल हो गया और उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया।
मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 15 फरवरी तक चलेगा।
उद्घाटन के समय हरियाणा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि एक "हस्तशिल्प महोत्सव" है, जो आधिकारिक शुरुआत से पहले ही लोगों में भारी रुचि पैदा करता है।
पिछले साल इस मेले में 44 देशों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार 50 से अधिक देशों ने भाग लिया है।
अब तक लगभग 700 प्रतिभागी पहुंच चुके हैं, और उम्मीद है कि इस बार भीड़ पिछले साल की तरह 15-16 लाख से ज्यादा होगी।