अमेरिकी कार्रवाई पर वेनेजुएला मुद्दे को लेकर UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, गुटेरेस ने जताई चिंता

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए सैन्य अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हिरासत के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को आपात बैठक करेगी। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल बताया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 4, 2026 • 12:31 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
अमेरिकी कार्रवाई पर वेनेजुएला मुद्दे को लेकर UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, गुटेरेस ने जताई चिंता
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए सैन्य अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हिरासत के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को आपात बैठक करेगी। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल बताया है।
Full Story: https://newstvindia.in/international/un-security-council-holds-emergency-meeting-on-venezuela-issue-over-us-action-guterres-expresses-concern
https://newstvindia.in/international/un-security-council-holds-emergency-meeting-on-venezuela-issue-over-us-action-guterres-expresses-concern
Copied
अमेरिकी कार्रवाई पर वेनेजुएला मुद्दे को लेकर UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, गुटेरेस ने जताई चिंता
अमेरिकी कार्रवाई पर वेनेजुएला मुद्दे को लेकर UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, गुटेरेस ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई कार्रवाई पर सोमवार को आपात बैठक करेगी। यह जानकारी सुरक्षा परिषद की प्रेसिडेंसी की ओर से दी गई।

संयुक्त राष्ट्र में सोमालिया के स्थायी मिशन की प्रवक्ता खदीजा अहमद ने कहा, "यह आपात बैठक सोमवार सुबह 10 बजे होगी।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमालिया जनवरी महीने के लिए सुरक्षा परिषद की रोटेटिंग प्रेसीडेंसी संभाल रहा है।

अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में एक सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान राजधानी काराकास से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
NEW
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह
flash_on
कोलंबिया में सेना का हर्क्यूलीस C-130 विमान क्रैश: 66 सैनिकों की मौत, अमेजन के घने जंगलों में मची चीख-पुकार
flash_on
ईरान-अमेरिका संकट: ट्रंप का दावा- 'ईरान ने खुद किया समझौता के लिए संपर्क', तेहरान का बातचीत से साफ इनकार
flash_on
चीन की ओर बढ़ा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की तरफ: 'एक्वा टाइटन' की न्यू मंगलौर पोर्ट पर एंट्री, ऊर्जा संकट में बड़ी राहत

इस कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई बेहद खतरनाक उदाहरण बन सकती है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुटेरेस को आशंका है कि इस सैन्य कदम के पूरे क्षेत्र पर गंभीर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि वेनेजुएला की स्थिति चाहे जैसी भी हो, ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल हैं।

उन्होंने कहा, "महासचिव सभी के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से सम्मान करने के महत्व पर जोर देते रहते हैं। इसमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर भी शामिल है। वह इस बात से बहुत चिंतित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान नहीं किया गया है।"

गुटेरेस ने वेनेजुएला में मानवाधिकारों और कानून के शासन का सम्मान करते हुए सभी पक्षों के बीच संवाद की जरूरत पर जोर दिया है।

अमेरिका के अनुसार, तड़के किए गए इस अभियान में अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला के एक सैन्य अड्डे पर हमला किया और महीनों की सैन्य तैयारी का नतीजा था। इसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि दोनों को युद्धपोत के जरिए न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर संघीय अदालत में "नारको-टेररिज्म" के आरोप दायर किए गए हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications