ओमिद नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: मलबे में तब्दील हुआ 2000 बेड का अस्पताल, चश्मदीदों ने बताया मंजर

काबुल के नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में 400 लोगों की मौत। यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 17, 2026 • 11:42 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
10 days ago
ओमिद नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: मलबे में तब्दील हुआ 2000 बेड का अस्पताल, चश्मदीदों ने बताया मंजर
काबुल के नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में 400 लोगों की मौत। यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।
Full Story: https://newstvindia.in/international/air-raid-on-omid-de-addiction-centre-2000-bed-hospital-transformed-into-rubble-eyewitnesses-say
https://newstvindia.in/international/air-raid-on-omid-de-addiction-centre-2000-bed-hospital-transformed-into-rubble-eyewitnesses-say
Copied
ओमिद नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: मलबे में तब्दील हुआ 2000 बेड का अस्पताल, चश्मदीदों ने बताया मंजर
ओमिद नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: मलबे में तब्दील हुआ 2000 बेड का अस्पताल, चश्मदीदों ने बताया मंजर

जिनेवा : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को फिर से हिंसा समाप्त करने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र में हुए हमले की जांच की, जिसमें कथित तौर पर सैकड़ों मरीजों की मौत हो गई, संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
NEW
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह
flash_on
कोलंबिया में सेना का हर्क्यूलीस C-130 विमान क्रैश: 66 सैनिकों की मौत, अमेजन के घने जंगलों में मची चीख-पुकार
flash_on
ईरान-अमेरिका संकट: ट्रंप का दावा- 'ईरान ने खुद किया समझौता के लिए संपर्क', तेहरान का बातचीत से साफ इनकार

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने मंगलवार को कहा, “सोमवार की रात को काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र में दुखद विस्फोट हुआ, जिसमें कथित तौर पर कई मरीजों की मौत हुई। उसकी तुरंत, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। जांच के परिणाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजा मिलने का अधिकार है।”

यह बयान उस समय आया है जब अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित दो हजार बेड वाले ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए और 250 अन्य घायल हो गए।

कई प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल स्थल पर भारी तबाही का मंजर बताया, जहां सैकड़ों लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों और नागरिक संपत्तियों की सख्त सुरक्षा की जाती है। युद्ध के कानून स्पष्ट रूप से बताते हैं कि किसी भी हमले में भेदभाव, अनुपातिकता और सावधानियों के मूल सिद्धांतों का पालन होना चाहिए। चिकित्सा संस्थानों को विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाती है।”

ताजा हमले से पहले भी, दोनों देशों के बीच पिछले महीने से बढ़े तनाव के दौरान सैकड़ों अफगान नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, मारे गए या घायल हुए हैं। लगातार हो रही लड़ाई के कारण हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन काने ने मंगलवार को चेतावनी दी कि देश काबुल में पाकिस्तान की ओर से किए गए घातक हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा।

काने ने कहा कि बचाव कार्य जारी हैं और आपातकालीन टीमें मलबे के नीचे शवों की तलाश कर रही हैं, जैसा कि अफगानिस्तान स्थित एरियाना न्यूज ने रिपोर्ट किया।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के इस ताजा हमले को एक बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई मानता है और इसके उचित जवाब की चेतावनी दी।

काने ने कहा कि ऐसे हमले बिना जवाब के नहीं छोड़े जा सकते और दोहराया कि काबुल की सरकार इस घटना को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानती है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications