Indian Railways ने लॉन्च किया RailOne App: अब ट्रेन टिकट, खाना और रिफंड की सभी सेवाएं एक जगह

भारतीय रेलवे ने अपने डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने के लिए एक नया सुपर ऐप ‘RailOne’ लॉन्च किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jul 17, 2025 • 11:09 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
8 months ago
Indian Railways ने लॉन्च किया RailOne App: अब ट्रेन टिकट, खाना और रिफंड की सभी सेवाएं एक जगह
भारतीय रेलवे ने अपने डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने के लिए एक नया सुपर ऐप ‘RailOne’ लॉन्च किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया।
Full Story: https://newstvindia.in/india/indian-railways-launches-railone-app-all-train-tickets-food-and-refund-services-in-one-place
https://newstvindia.in/india/indian-railways-launches-railone-app-all-train-tickets-food-and-refund-services-in-one-place
Copied
Indian Railways ने लॉन्च किया RailOne App: अब ट्रेन टिकट, खाना और रिफंड की सभी सेवाएं एक जगह
Indian Railways ने लॉन्च किया RailOne App: अब ट्रेन टिकट, खाना और रिफंड की सभी सेवाएं एक जगह

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने अपने डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने के लिए एक नया सुपर ऐप ‘RailOne’ लॉन्च किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया। इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्टेटस, खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज कराने जैसी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Excise Duty Cut: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, फिर भी क्यों नहीं कम हुए दाम?
NEW
flash_on
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक; 7 सशक्त समूहों के साथ भारत ने तैयार किया 'सुरक्षा कवच'
flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग

अब सभी सेवाएं एक ही ऐप में

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

RailOne ऐप में IRCTC Rail Connect, UTSonMobile, Rail Madad, NTES और IRCTC’s food-on-track जैसी सभी सेवाओं को जोड़ा गया है। यानी अब टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेटस चेक करने, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच लोकेटर, खानपान सेवाएं, रिफंड और शिकायत दर्ज कराने तक सभी सुविधाएं एक ही ऐप में मिलेंगी।

लॉगिन और भुगतान में आसानी

RailOne ऐप में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है। यानी पुराने IRCTC या UTS लॉगिन का उपयोग करके आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा R-Wallet को भी ऐप में इंटीग्रेट किया गया है, जिसमें यात्रियों को अनरिजर्व्ड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट पर 3% तक की छूट मिलेगी। भुगतान के लिए बायोमेट्रिक और mPIN विकल्प दिए गए हैं।

यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की पहल

RailOne ऐप में मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, कोच पोजीशन फाइंडर, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, अंतिम मील टैक्सी और कूलियां बुकिंग, और Rail Madad जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा के हर मोड़ पर सहायता मिलेगी।

रेलवे में नई नीतियों की घोषणा

ऐप लॉन्च के साथ ही रेलवे ने कुछ नई व्यवस्थाएं भी लागू की हैं:

  • अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार या ओटीपी वेरीफिकेशन जरूरी होगा।
  • चार्ट प्रिपरेशन अब यात्रा से 8 घंटे पहले होगा।
  • दिसंबर 2025 तक रेलवे का PRS सिस्टम हर मिनट 1.5 लाख बुकिंग और 40 लाख इनक्वायरी संभालने में सक्षम हो जाएगा।

यात्रियों के लिए क्या मायने रखता है RailOne

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ऐप के जरिए भारतीय रेलवे वैश्विक स्तर की डिजिटल सेवाओं के करीब पहुंच रहा है। टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत निवारण तक, अब यात्रियों को कई अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। RailOne पूरी तरह से मुफ्त है और इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications