RCB की ऐतिहासिक जीत बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली पहली IPL ट्रॉफी की जीत का जश्न, एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के आसपास लाखों की भीड़ जुटने से भारी भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jun 5, 2025 • 6:57 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
10 months ago
RCB की ऐतिहासिक जीत बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली पहली IPL ट्रॉफी की जीत का जश्न, एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के आसपास लाखों की भीड़ जुटने से भारी भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए।
Full Story: https://newstvindia.in/india/rcb-s-historic-win-leaves-11-dead-33-injured-in-stampede-outside-chinnaswamy-stadium
https://newstvindia.in/india/rcb-s-historic-win-leaves-11-dead-33-injured-in-stampede-outside-chinnaswamy-stadium
Copied
RCB की ऐतिहासिक जीत बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल
RCB की ऐतिहासिक जीत बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल

बेंगलुरु :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली पहली IPL ट्रॉफी की जीत का जश्न, एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के आसपास लाखों की भीड़ जुटने से भारी भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्रशंसक विराट कोहली और RCB की टीम को जीत का जश्न मनाते देखने के लिए उमड़ पड़े। पुलिस और प्रशासन ने करीब 2-3 लाख लोगों की भीड़ का अनुमान लगाया था, लेकिन ज़मीन पर 6 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

कैसे और कहां से शुरू हुई भगदड़?

RCB ने 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद शहर भर में उत्साह चरम पर था। RCB ने एक ओपन-बस परेड और चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 5 बजे एक भव्य जश्न की योजना बनाई थी। परेड को ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से पहले ही रद्द कर दिया गया था, लेकिन प्रशंसकों को समारोह की जानकारी मिल चुकी थी।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
NEW
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश
flash_on
G7 Foreign Ministers Meeting 2026: जयशंकर और यूक्रेनी विदेश मंत्री की पेरिस में वार्ता; पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक व्यापार मार्गों पर चर्चा
flash_on
सरकार ने क्यों घटाई ₹10 एक्साइज ड्यूटी? जानें आम जनता पर इसका असर और तेल कंपनियों का गणित
flash_on
Excise Duty Cut: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, फिर भी क्यों नहीं कम हुए दाम?
flash_on
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक; 7 सशक्त समूहों के साथ भारत ने तैयार किया 'सुरक्षा कवच'
flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

टिकट सीमित थे और स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 थी। लेकिन जबरन घुसने की कोशिशों के बीच गेट नंबर 3 पर स्थिति सबसे पहले बिगड़ी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

एक प्रत्यक्षदर्शी महेश ने बताया, "गेट नंबर 3 पर भीड़ बेकाबू हो गई थी। मैंने देखा कि तीन लड़कियां गिर पड़ीं, लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था।"

प्रशासनिक चूक और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी

कर्नाटक पुलिस ने पहले ही परेड को रद्द करते समय सार्वजनिक रूप से चेताया था कि इतनी बड़ी भीड़ को संभालना कठिन होगा। फिर भी स्टेडियम समारोह की इजाज़त दी गई। न पुलिस बल पर्याप्त था, न बैरिकेडिंग।

बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी। नम्मा मेट्रो ने कब्बन पार्क और डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकना बंद कर दिया, जिससे हजारों लोग पैदल स्टेडियम की ओर बढ़े। पुलिस की मौजूदगी होते हुए भी भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका।

डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने खुद माना, “हमने भीड़ को बहुत कम आंका था। यह हमारी जिम्मेदारी थी, और हम क्षमा चाहते हैं।”

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज़

घटना के तुरंत बाद यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, "सरकार ने बिना किसी योजना के इस आयोजन को मंजूरी दी। यह पूरी तरह प्रशासन की असफलता है।"

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस त्रासदी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं कांग्रेस ने इसे एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित’ घटना बताया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैं इस पर राजनीति नहीं करना चाहता। हमने सभी जरूरी इंतज़ाम किए थे, लेकिन भीड़ उम्मीद से कई गुना ज़्यादा थी।"

सरकारी घोषणाएं और राहत कार्य

सरकार ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिए। घायलों को बॉवरिंग, मणिपाल और वैदेही अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ मरीजों को निमहंस में स्थानांतरित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। KSCA ने भी ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। स्टेडियम में चल रहा कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया और RCB ने प्रशंसकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

BCCI और RCB दोनों ने हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।

सोशल मीडिया पर आक्रोश और सवाल

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने RCB प्रबंधन, KSCA और प्रशासन पर कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने ट्वीट किया, “1 परेड, 0 सुरक्षा और 11 शव। यह लापरवाही नहीं तो और क्या है?

कई लोगों ने यह भी कहा कि प्रशंसकों को टिकट, समारोह स्थल और समय को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस तैनाती और निकासी मार्गों का भी अभाव था।

आगे क्या?

सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। साथ ही भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, मेट्रो संचालन और आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।

यह हादसा न केवल एक जश्न को मातम में बदल गया, बल्कि यह चेतावनी भी है कि सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा और प्रबंधन की कितनी अहम भूमिका होती है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications