GST की 'सुपर' फरवरी: सरकार ने वसूला ₹1.83 लाख करोड़ का टैक्स, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड

भारत का जीएसटी कलेक्शन फरवरी में ₹1.83 लाख करोड़ रहा। वित्त वर्ष 26 में अब तक ₹20 लाख करोड़ से ज्यादा का टैक्स जमा हुआ। जीएसटी 2.0 का दिखा असर।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 1, 2026 • 6:34 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
27 days ago
GST की 'सुपर' फरवरी: सरकार ने वसूला ₹1.83 लाख करोड़ का टैक्स, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड
भारत का जीएसटी कलेक्शन फरवरी में ₹1.83 लाख करोड़ रहा। वित्त वर्ष 26 में अब तक ₹20 लाख करोड़ से ज्यादा का टैक्स जमा हुआ। जीएसटी 2.0 का दिखा असर।
Full Story: https://newstvindia.in/india/gst-super-february-govt-collects-1-83-lakh-crore-in-taxes-breaks-all-previous-records
https://newstvindia.in/india/gst-super-february-govt-collects-1-83-lakh-crore-in-taxes-breaks-all-previous-records
Copied
GST की 'सुपर' फरवरी: सरकार ने वसूला ₹1.83 लाख करोड़ का टैक्स, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड
GST की 'सुपर' फरवरी: सरकार ने वसूला ₹1.83 लाख करोड़ का टैक्स, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली : गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन फरवरी 2026 में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत से बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि बीते वर्ष समान अवधि में 1.69 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

इससे पहले जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.71 लाख करोड़ रुपए रहा है।

वित्त वर्ष 26 की शुरुआत से लेकर अब तक (अप्रैल 2025- फरवरी 2026 तक) जीएसटी कलेक्शन 20,27,033 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल समान अवधि में जीएसटी कलेक्शन 18,71,670 करोड़ रुपए था।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
NEW
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश
flash_on
G7 Foreign Ministers Meeting 2026: जयशंकर और यूक्रेनी विदेश मंत्री की पेरिस में वार्ता; पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक व्यापार मार्गों पर चर्चा
flash_on
सरकार ने क्यों घटाई ₹10 एक्साइज ड्यूटी? जानें आम जनता पर इसका असर और तेल कंपनियों का गणित
flash_on
Excise Duty Cut: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, फिर भी क्यों नहीं कम हुए दाम?
flash_on
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक; 7 सशक्त समूहों के साथ भारत ने तैयार किया 'सुरक्षा कवच'
flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

फरवरी के जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) 37,473 करोड़ रुपए रहा है, जबकि स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) 45,900 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इंटीग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) 1,00,236 करोड़ रुपए था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

फरवरी में सरकार ने 22,595 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। इसमें सालाना आधार 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अगर रिफंड को घटा दिया जाए तो फरवरी में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपए हो जाता है। इसमें सालाना आधार पर 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,49,278 करोड़ रुपए था।

वहीं, फरवरी 2026 में सरकार का सेस कलेक्शन 5,063 करोड़ रुपए रहा है। सेस में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह सरकार द्वारा सितंबर 2025 में जीएसटी 2.0 को लागू करना था, जिससे तहत अधिकतर सामानों पर सेस को हटा दिया गया था और जीएसटी के टैक्स स्लैब को चार (28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत) से घटाकर (18 प्रतिशत और 5 प्रतिशत) कर दिया था।

फरवरी में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया। इसके बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल था। वहीं, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर उन राज्यों में शामिल थे जहां सबसे कम जीएसटी संग्रह हुआ।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications