भारत-ईयू FTA: आर्थिक समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट, NSE सीईओ आशीष चौहान ने बताया इसे 'रोजगार का पावरहाउस'

विश्व की 25% जीडीपी को प्रभावित करेगा भारत-ईयू समझौता। एनएसई प्रमुख ने राजकोषीय अनुशासन और निवेशकों की टैक्स संबंधी उम्मीदों पर दी अपनी राय।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 27, 2026 • 10:05 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
भारत-ईयू FTA: आर्थिक समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट, NSE सीईओ आशीष चौहान ने बताया इसे 'रोजगार का पावरहाउस'
विश्व की 25% जीडीपी को प्रभावित करेगा भारत-ईयू समझौता। एनएसई प्रमुख ने राजकोषीय अनुशासन और निवेशकों की टैक्स संबंधी उम्मीदों पर दी अपनी राय।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/india-eu-fta-new-blueprint-for-economic-prosperity-nse-ceo-ashish-chauhan-describes-it-as-powerhouse-of-employment
https://newstvindia.in/state-news/india-eu-fta-new-blueprint-for-economic-prosperity-nse-ceo-ashish-chauhan-describes-it-as-powerhouse-of-employment
Copied
भारत-ईयू FTA: आर्थिक समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट, NSE सीईओ आशीष चौहान ने बताया इसे 'रोजगार का पावरहाउस'
भारत-ईयू FTA: आर्थिक समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट, NSE सीईओ आशीष चौहान ने बताया इसे 'रोजगार का पावरहाउस'

मुंबई : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ और एमडी आशीष चौहान ने मंगलवार को कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से देश के अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को पहले के मुकाबले आसानी से बाजार पहुंच मिलेगी और इससे देश में नए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

चौहान ने कहा कि जैसा कि दोनों पक्षों की ओर से इस मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील कहा गया, वास्तविक रूप से यह इस दावे पर खरी उतरती है।

दोनों क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था के विश्व की कुल जीडीपी के 25 प्रतिशत के बराबर है और द्विपक्षीय व्यापार 220 अरब डॉलर का है, जिसमें से 135 अरब डॉलर का वस्तु व्यापार और 85 अरब डॉलर का सर्विसेज व्यापार है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

चौहान ने आगे कहा कि मौजूदा समय में बहुपक्षीय व्यापार तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में समय में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता करना एक सही दिशा में उठाया गया कदम है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा, बजट से उम्मीदों के सवाल पर एनएसई सीईओ ने कहा कि बजट को लेकर सेक्टर की अपनी-अपनी उम्मीदें होती हैं और सरकार राजस्व और खर्च देखकर ही किसी राहत पर विचार करती है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार राजकोषीय घाटे के मामले में काफी अनुशासित रही है और कोविड के दौरान भी यह देखने को मिल था। इस बजट में भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।

चौहान ने कहा कि बाजार में निवेशकों को एलटीसीजी टैक्स, एसटीटी में एसटीसीजी टैक्स में कमी की उम्मीद है। यह काफी हद सरकार की राजस्व संग्रह और खर्चों के नियोजन पर निर्भर करेगा।

भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एफटीए केवल एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट है।

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, यह ऐतिहासिक समझौता हमारे किसानों और हमारे छोटे उद्योगों के लिए यूरोपीय मार्केट तक पहुंच को आसान बनाएगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा और हमारे सर्विसेज सेक्टर के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications