लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में 'INDIA' गठबंधन; कांग्रेस बोली— "संवैधानिक तरीके से उठाएंगे कदम"

कांग्रेस और विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 10, 2026 • 12:48 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में 'INDIA' गठबंधन; कांग्रेस बोली— "संवैधानिक तरीके से उठाएंगे कदम"
कांग्रेस और विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/india-alliance-in-preparation-of-no-confidence-motion-against-lok-sabha-speaker-congress-bids-take-steps-in-a-constitutional-manner
https://newstvindia.in/state-news/india-alliance-in-preparation-of-no-confidence-motion-against-lok-sabha-speaker-congress-bids-take-steps-in-a-constitutional-manner
Copied
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में 'INDIA' गठबंधन; कांग्रेस बोली— "संवैधानिक तरीके से उठाएंगे कदम"
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में 'INDIA' गठबंधन; कांग्रेस बोली— "संवैधानिक तरीके से उठाएंगे कदम"

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संभावित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अपना रुख साफ किया। पार्टी ने कहा कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है तो उसे पूरी तरह संवैधानिक तरीके से और औपचारिक रूप से सार्वजनिक किया जाएगा। कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव को विधिवत पेश नहीं किया जाता, तब तक अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया संविधान में स्पष्ट रूप से तय है। जैसे ही संविधान के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा, हम उसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगे। जब तक औपचारिक घोषणा नहीं होती, मैं किसी भी तरह की अटकलों या अपेक्षाओं पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब संसद के मौजूदा सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बार-बार हंगामे, तीखी बहसें और कार्यवाही में रुकावटें इस सत्र की पहचान बन गई हैं।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

इंडिया ब्लॉक से जुड़े विपक्षी दल इस कदम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। विपक्ष का कहना है कि इससे संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष की आपत्ति किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और संविधान के पालन से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया, "मैंने साफ कहा है कि यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। डर राहुल गांधी के बयानों से है। उन्हें बोलने नहीं देने की मंशा साफ दिखाई देती है।"

उन्होंने आगे कहा, "यदि अविश्वास प्रस्ताव की बात की जा रही है, तो वह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। हम सिर्फ निष्पक्षता और निष्कलंकता चाहते हैं। अध्यक्ष का पद संवैधानिक है, और उसे सरकार के इशारों पर नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार काम करना चाहिए।"

विपक्षी नेताओं के मुताबिक, प्रस्ताव लाने की वजहों में आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन, पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर कार्रवाई न होना, और महिला कांग्रेस सांसदों पर लगाए गए बिना सबूत के आरोप भी शामिल हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications