'गनमास्टर जी9' से जेनेलिया की नई शुरुआत, इमरान हाशमी संग दिखाएंगी एक्शन अवतार; मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म से है खास कनेक्शन

जेनेलिया देशमुख ने फिल्म 'गनमास्टर जी9' की शूटिंग शुरू कर दी है। इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना के साथ इस एक्शन जासूसी फिल्म में वे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1979 की क्लासिक फिल्म 'सुरक्षा' से प्रेरित बताई जा रही है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 22, 2026 • 3:28 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'गनमास्टर जी9' से जेनेलिया की नई शुरुआत, इमरान हाशमी संग दिखाएंगी एक्शन अवतार; मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म से है खास कनेक्शन
जेनेलिया देशमुख ने फिल्म 'गनमास्टर जी9' की शूटिंग शुरू कर दी है। इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना के साथ इस एक्शन जासूसी फिल्म में वे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1979 की क्लासिक फिल्म 'सुरक्षा' से प्रेरित बताई जा रही है।
Full Story: https://newstvindia.in/entertainment-news/genelia-s-new-debut-with-gunmaster-g9-to-show-action-avatar-with-emraan-hashmi-special-connection-to-mithun-chakraborty-s-film
https://newstvindia.in/entertainment-news/genelia-s-new-debut-with-gunmaster-g9-to-show-action-avatar-with-emraan-hashmi-special-connection-to-mithun-chakraborty-s-film
Copied
'गनमास्टर जी9' से जेनेलिया की नई शुरुआत, इमरान हाशमी संग दिखाएंगी एक्शन अवतार; मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म से है खास कनेक्शन
'गनमास्टर जी9' से जेनेलिया की नई शुरुआत, इमरान हाशमी संग दिखाएंगी एक्शन अवतार; मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म से है खास कनेक्शन

मुंबई : हिंदी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा जेनेलिया देशमुख एक बार फिर अपने अभिनय करियर में नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। चुनिंदा फिल्मों के बाद अब जेनेलिया ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को उन्होंने 'नई शुरुआत' का टैग दिया है। यह फिल्म न केवल उनके करियर के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि दर्शकों के लिए भी उत्सुकता का विषय बन गई है।

जेनेलिया ने इस नए सफर की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इस पोस्ट में उनके चेहरे का एक साइड प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत'।

इस पोस्ट में जेनेलिया ने फिल्म का नाम भी साझा किया। जिस फिल्म से जेनेलिया यह नई शुरुआत कर रही हैं, उसका नाम 'गनमास्टर जी9' है। यह एक एक्शन और जासूसी कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEW
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'
flash_on
बर्थडे स्पेशल: जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

'गनमास्टर जी9' साल 1979 में बनी चर्चित जासूसी फिल्म 'सुरक्षा' से प्रेरित मानी जा रही है। उस दौर में 'गनमास्टर जी9' का किरदार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसी किरदार को नए समय, नई सोच और नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। फिल्म में पुराने जासूसी रोमांच के साथ आधुनिक प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ संगीत भी कहानी को मजबूती देगा।

इसके अलावा, जेनेलिया जल्द ही निर्देशक राम गोपाल वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब जेनेलिया और मनोज बाजपेयी एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म डर और हास्य का अनोखा मेल बताई जा रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications