मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन, बिहार में खेलों को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में नवनिर्मित मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ओपन एयर थिएटर और स्विमिंग पूल का भी लोकार्पण किया और परिसर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।
गया, बिहार — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में नवनिर्मित मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ओपन एयर थिएटर और स्विमिंग पूल का भी लोकार्पण किया और परिसर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के मास्कॉट का अनावरण
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के आधिकारिक शुभंकर (मास्कॉट) का अनावरण भी किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को एक नया मंच प्रदान करेगा।
खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दिया उत्साहवर्धन का संदेश
मुख्यमंत्री ने खेल परिसर में उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि,
“खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करता है। आप सभी मन लगाकर अभ्यास करें और बिहार का नाम रोशन करें।”
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppबिहार में पहली बार हो रहा है ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आयोजन पहली बार बिहार में किया जा रहा है।
यह आयोजन 4 मई से 15 मई 2025 तक पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में होगा !
इस आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपने हुनर को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।
बिपार्ड में बन रही हैं विश्वस्तरीय सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बिपार्ड में बन रही खेल सुविधाओं को विश्वस्तरीय बताया। उन्होंने कहा कि यह परिसर आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त साबित होगा।