दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह 6.1% बढ़ा, 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा

सरकार के मुताबिक दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1,74,500 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-दिसंबर 2025 में कुल जीएसटी संग्रह 16.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि दिसंबर में 28,980 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रिफंड भी जारी किया गया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 2, 2026 • 7:27 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह 6.1% बढ़ा, 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा
सरकार के मुताबिक दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1,74,500 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-दिसंबर 2025 में कुल जीएसटी संग्रह 16.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि दिसंबर में 28,980 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रिफंड भी जारी किया गया।
Full Story: https://newstvindia.in/business/gst-collection-rises-6-1-to-rs-1-74-lakh-crore-in-december-2025
https://newstvindia.in/business/gst-collection-rises-6-1-to-rs-1-74-lakh-crore-in-december-2025
Copied
दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह 6.1% बढ़ा, 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा
दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह 6.1% बढ़ा, 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1,74,500 करोड़ रुपए हो गया है। यह पिछले साल समान अवधि में 1,64,556 करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।

दिसंबर 2025 में सेंट्रल जीएसटी संग्रह बढ़कर 34,289 करोड़ रुपए, स्टेट जीएसटी संग्रह 41,368 करोड़ रुपए, आईजीएसटी संग्रह बढ़कर 98,894 करोड़ रुपए हो गया है।

इसके अलावा सरकार ने दिसंबर में 28,980 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड जारी किया गया है। इसमें सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इससे नेट जीएसटी संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपए हो जाता है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
NEW
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश
flash_on
Tipco Engineering IPO 25 मार्च को हो जाएगा क्लोज जानें लेटेस्ट GMP
flash_on
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बहार: निफ्टी 23,800 के करीब, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़
flash_on
Gsp Crop Science IPO Gmp हुआ ओपन सभी डेट्स आई सामने जानें लेटेस्ट डेटा

सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के माध्यम से 4,551 करोड़ रुपए जुटाए, जो संपूर्ण ऋण और ब्याज देयता के निपटान तक एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में जारी है। पूरे वर्ष का संग्रह 88,385 करोड़ रुपए रहा, जबकि 2024 में यह 1.1 लाख करोड़ रुपए था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर, जो शुरू में जून 2022 तक पांच वर्षों के लिए था, राज्यों को क्षतिपूर्ति के लिए उपयोग किए गए केंद्र सरकार के कोविड-काल के ऋणों की चुकौती के लिए मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया था।

नए जीएसटी ढांचे में क्षतिपूर्ति उपकर को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। लग्जरी वस्तुओं पर 40 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है।

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 16.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 15.19 लाख करोड़ रुपए पर था।

इससे पहले नवंबर में जीएसटी संग्रह 1,70,276 करोड़ रुपए पर रहा था। इसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। पिछले साल समान अवधि में यह 1,69,016 करोड़ रुपए था। वहीं, त्योहारी बिक्री के कारण अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1,95,936 करोड़ रुपए रहा था।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications