बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, अब भी अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी

बॉलीवुड की चकाचौंध ने कई कलाकारों को जन्म दिया है, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौतें आज भी रहस्य बनी हुई हैं और फैंस के दिलों में एक अनसुलझी पहेली की तरह मौजूद हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 1, 2025 • 7:25 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
12 months ago
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, अब भी अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी
बॉलीवुड की चकाचौंध ने कई कलाकारों को जन्म दिया है, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौतें आज भी रहस्य बनी हुई हैं और फैंस के दिलों में एक अनसुलझी पहेली की तरह मौजूद हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/entertainment-news/bollywood-stars-who-said-goodbye-to-the-world-at-a-young-age-are-still-unresolved
https://newstvindia.in/entertainment-news/bollywood-stars-who-said-goodbye-to-the-world-at-a-young-age-are-still-unresolved
Copied
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, अब भी अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, अब भी अनसुलझी है उनकी मौत की गुत्थी

Bollywood News: जब चमकते सितारे अचानक बुझ गए

बॉलीवुड की चकाचौंध ने कई कलाकारों को जन्म दिया है, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौतें आज भी रहस्य बनी हुई हैं और फैंस के दिलों में एक अनसुलझी पहेली की तरह मौजूद हैं।

सुशांत सिंह राजपूत: एक उभरते सितारे की रहस्यमयी मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 14 जून 2020 को वह अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड में सफलता हासिल की। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन अब भी यह गुत्थी अनसुलझी बनी हुई है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
NEW
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'
flash_on
बर्थडे स्पेशल: जब भीड़ और अमिताभ बच्चन को सामने देख नर्वस हो गई थीं संगीत की 'साधना'

दिव्या भारती: असमय खत्म हुआ चमकता करियर

दिव्या भारती, जिन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, मात्र 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। 5 अप्रैल 1993 को वह अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गईं, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या हत्या।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सिद्धार्थ शुक्ला: हार्ट अटैक या कुछ और?

‘बालिका वधू’ और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर 2021 को हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था, लेकिन उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए।

मधुबाला: खूबसूरती और दर्द का संगम

भारतीय सिनेमा की ‘वीनस’ कही जाने वाली मधुबाला की 36 साल की उम्र में दिल की बीमारी से मौत हो गई। उन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही और वह सच्चे प्यार की तलाश में रहीं।

जिया खान: सुसाइड या कोई साजिश?

जिया खान, जिन्होंने ‘निशब्द’, ‘गजनी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में काम किया, 3 जून 2013 को अपने घर में मृत पाई गईं। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन उनके सुसाइड नोट में सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह मामला अब भी चर्चा में रहता है।

प्रिया राजवंश

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की मौत भी किसी अनसुलझी गुत्थी से कम नहीं थी। 27 मार्च 2000 को प्रिया की मौत चेतन आनंद के बंगले में हुई थी। पहले इसके पीछे की वजह सुसाइड या अल्कोहल बताई गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हत्या गला दबाकर गुई थी।

श्रीदेवी 

बॉलीवुड (Bollywood) की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस की मौत ने भी सबको हैरान कर दिया था। साल 2018 में अचानक ही एक्ट्रेस के निधन की खबर आई थी, जिससे इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था। दुबई के होटल के बाथटब में उनकी डेड बॉडी मिली थी। एक्ट्रेस की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications