अजमेर को बड़ी सौगात: माकड़वाली में बनेगा आईटी पार्क, लोहागल में होगा पेयजल टैंक का निर्माण

अजमेर को राजस्थान सरकार की ओर से दो बड़े तोहफे मिले हैं। अजमेर आईटी पार्क (IT Park in Makarwali) के लिए माकड़वाली गांव में 12.95 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह आईटी पार्क राइजिंग राजस्थान समिट के तहत मंजूर हुआ है और इसमें रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। साथ ही, अजमेर उत्तर क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए लोहागल गांव में 30 एमएलडी क्षमता का सर्विस रिजर्वायर टैंक बनाने के लिए 10 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 4, 2024 • 7:49 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 year ago
अजमेर को बड़ी सौगात: माकड़वाली में बनेगा आईटी पार्क, लोहागल में होगा पेयजल टैंक का निर्माण
अजमेर को राजस्थान सरकार की ओर से दो बड़े तोहफे मिले हैं। अजमेर आईटी पार्क (IT Park in Makarwali) के लिए माकड़वाली गांव में 12.95 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह आईटी पार्क राइजिंग राजस्थान समिट के तहत मंजूर हुआ है और इसमें रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। साथ ही, अजमेर उत्तर क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए लोहागल गांव में 30 एमएलडी क्षमता का सर्विस रिजर्वायर टैंक बनाने के लिए 10 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/big-gift-to-ajmer-it-park-will-be-built-in-makadwali-drinking-water-tank-will-be-constructed-in-lohagal
https://newstvindia.in/state-news/big-gift-to-ajmer-it-park-will-be-built-in-makadwali-drinking-water-tank-will-be-constructed-in-lohagal
Copied
अजमेर को बड़ी सौगात: माकड़वाली में बनेगा आईटी पार्क, लोहागल में होगा पेयजल टैंक का निर्माण
अजमेर को बड़ी सौगात: माकड़वाली में बनेगा आईटी पार्क, लोहागल में होगा पेयजल टैंक का निर्माण

जयपुर : अजमेर को राजस्थान सरकार की ओर से दो बड़े तोहफे मिले हैं। अजमेर आईटी पार्क (IT Park in Makarwali) के लिए माकड़वाली गांव में 12.95 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह आईटी पार्क राइजिंग राजस्थान समिट के तहत मंजूर हुआ है और इसमें रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। साथ ही, अजमेर उत्तर क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए लोहागल गांव में 30 एमएलडी क्षमता का सर्विस रिजर्वायर टैंक बनाने के लिए 10 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है।

IT पार्क: अजमेर के युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्य सरकार ने अजमेर में राजस्थान का पहला आईटी पार्क स्थापित करने के लिए माकड़वाली गांव के खसरा नंबर 964 में भूमि आवंटित की है। यह पार्क 12.95 हैक्टेयर में बनेगा और इसमें डाटा सेंटर, कॉल सेंटर, कॉर्पोरेट ऑफिस और अन्य आईटी संबंधित व्यवसाय स्थापित किए जाएंगे। इससे अजमेर में आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।

यह भी पढ़े : 'राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड' के लिए आवेदन शुरू: प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा सम्मान

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

आईटी पार्क के विकास के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, ऑटोमोबाइल और निर्माण कार्यों से जुड़े व्यवसायों में भी तेजी आएगी। राइजिंग राजस्थान समिट में आईटी कंपनियों से निवेश प्रस्ताव लेने के लिए सरकार प्रयासरत है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

लोहागल में बनेगा 30 एमएलडी क्षमता का पेयजल टैंक

अजमेर उत्तर क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल करने के लिए लोहागल गांव में सर्विस रिजर्वायर (SR Tank) बनाने की योजना है। यह टैंक 30 एमएलडी क्षमता का होगा, जिससे करीब 50,000 लोगों तक सीधे जलापूर्ति होगी।

इस टैंक की पानी आपूर्ति नसीराबाद से बीसलपुर मेन पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी। टैंक तक पानी की सीधी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके निर्माण में 270 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

सरकार का प्रयास: अजमेर को समृद्ध बनाने की योजना

राज्य सरकार ने बजट में अजमेर के लिए आईटी पार्क और पेयजल समस्या के समाधान के लिए तीन सर्विस रिजर्वायर की घोषणा की थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशन में इन योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य तेज गति से हो रहा है।

अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने आईटी पार्क के लिए माकड़वाली और पेयजल टैंक के लिए लोहागल की भूमि आवंटित कर नगरीय विकास विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। यह योजनाएं न केवल शहर को नई पहचान देंगी, बल्कि अजमेर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications