भगवंत मान सरकार का 'गारंटी बजट': ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़

पंजाब की आप सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया। शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़ और स्वास्थ्य बीमा ₹10 लाख करने की घोषणा। जानें खेती और अन्य क्षेत्रों के बड़े अपडेट।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 8, 2026 • 5:39 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
20 days ago
भगवंत मान सरकार का 'गारंटी बजट': ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़
पंजाब की आप सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया। शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़ और स्वास्थ्य बीमा ₹10 लाख करने की घोषणा। जानें खेती और अन्य क्षेत्रों के बड़े अपडेट।
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/punjab/bhagwant-mann-government-s-guarantee-budget-1-million-for-free-treatment-and-education-19-279-crore
https://newstvindia.in/state-news/punjab/bhagwant-mann-government-s-guarantee-budget-1-million-for-free-treatment-and-education-19-279-crore
Copied
भगवंत मान सरकार का 'गारंटी बजट': ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़
भगवंत मान सरकार का 'गारंटी बजट': ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को विधानसभा में ₹2,60,437 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया। इस बजट को 'मां-बेटियों को समर्पित' और 'गारंटी पूरा करने वाला बजट' बताते हुए सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक आवंटन किए हैं।

शिक्षा और कौशल विकास: 'सिखिया क्रांति 2.0' का आगाज

सरकार ने स्कूल शिक्षा के लिए ₹19,279 करोड़ का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है।

स्वास्थ्य क्षेत्र: ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और क्लिनिक विस्तार

स्वास्थ्य के लिए ₹6,879 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिसमें आम आदमी को बड़ी राहत देने वाली योजनाएं शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना: अब पंजाब के हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके लिए ₹2,000 करोड़ का बजट रखा गया है, जिससे 65 लाख परिवारों को 900+ अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलेगा।

  • आम आदमी क्लिनिक: वर्तमान में 881 क्लिनिक चल रहे हैं। सरकार 143 नए क्लिनिक और बनाएगी। अब तक इन क्लिनिकों में 5 करोड़ से ज्यादा लोग ओपीडी (OPD) सुविधा ले चुके हैं, जिनमें 55% महिलाएं हैं।

  • अस्पताल अपग्रेड: ₹300 करोड़ की लागत से जिला और सब-डिविजनल अस्पतालों में आधुनिक मेडिकल मशीनरी लगाई जाएगी।

कृषि और बागवानी: किसानों के लिए ₹15,377 करोड़

पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'खेती' के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है:

  • बिजली सब्सिडी: किसानों को मुफ्त बिजली जारी रखने के लिए ₹7,715 करोड़ का प्रावधान।

  • प्रोत्साहन: सीधी बिजाई (DSR) अपनाने वाले किसानों को ₹1500 प्रति एकड़ की सहायता और फसल अवशेष प्रबंधन (पराली प्रबंधन) मशीनों पर 80% तक सब्सिडी

  • बागवानी मिशन: 2035 तक फल और सब्जी के क्षेत्र को बढ़ाकर 17.34 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए ₹1300 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू होगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications