दिल्ली प्रदूषण पर AAP का भाजपा पर हमला, अंकुश नारंग बोले– जहरीली हवा में जीने को मजबूर हैं दिल्लीवाले

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रही है

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 24, 2025 • 7:52 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
दिल्ली प्रदूषण पर AAP का भाजपा पर हमला, अंकुश नारंग बोले– जहरीली हवा में जीने को मजबूर हैं दिल्लीवाले
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रही है
Full Story: https://newstvindia.in/state-news/aap-attacks-bjp-over-delhi-pollution-ankush-narang-says-delhiites-are-forced-to-live-in-toxic-air
https://newstvindia.in/state-news/aap-attacks-bjp-over-delhi-pollution-ankush-narang-says-delhiites-are-forced-to-live-in-toxic-air
Copied
दिल्ली प्रदूषण पर AAP का भाजपा पर हमला, अंकुश नारंग बोले– जहरीली हवा में जीने को मजबूर हैं दिल्लीवाले
दिल्ली प्रदूषण पर AAP का भाजपा पर हमला, अंकुश नारंग बोले– जहरीली हवा में जीने को मजबूर हैं दिल्लीवाले

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रही है और दिल्ली की जनता जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है।

अंकुश नारंग ने दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक हो चुका है कि लोग रोजाना 16 सिगरेट के बराबर प्रदूषित हवा अपने शरीर में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जो हालात की गंभीरता को साफ दिखाता है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
Bengal Election 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; 10 दिन में तामील हों सभी लंबित गैर-जमानती वारंट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। पटपड़गंज में भाजपा विधायक के कार्यालय में निर्माण कार्य जारी है, जो सरकार के आदेशों पर ही सवाल खड़े करता है। नारंग ने कहा कि जब भाजपा के अपने नेता ही नियम नहीं मान रहे, तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

अंकुश नारंग ने कहा कि सिर्फ वाहनों पर सख्ती करने से प्रदूषण कम नहीं होगा। सरकार को ठोस और जमीनी स्तर पर कदम उठाने होंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की “चार इंजन की सरकार” है—एमसीडी, दिल्ली सरकार, एलजी और केंद्र—फिर भी प्रदूषण से निपटने के लिए कोई प्रभावी योजना नजर नहीं आती।

उन्होंने भाजपा के चुनावी नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’ का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन दिल्ली में भाजपा ने ‘एक्यूआई 400 पार’ जरूर कर दिखाया है। हालात ऐसे हैं कि बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और खांसी-बुखार आम हो गया है।

कृत्रिम बारिश को लेकर किए गए दावों पर भी अंकुश नारंग ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से क्लाउड सीडिंग को सफल बताया गया, लेकिन जमीनी हकीकत में बारिश नहीं हुई और प्रदूषण कम होने के कोई संकेत नहीं दिखे। उन्होंने एक्यूआई निगरानी केंद्रों के सामने पानी डालकर आंकड़े कम दिखाने के आरोप भी लगाए।

अंत में अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार जलभराव, बाढ़, यमुना सफाई और अब प्रदूषण—हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। दिल्ली की जनता इस नाकामी की कीमत अपने स्वास्थ्य से चुका रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications