फाइबर से भरे इन 8 खाद्य पदार्थों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल और पाएं कई फायदे

Fibre Rich Food को अगर आप अपनी डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो यह आपके शरीर को न केवल बेहतर बनाते हैं बल्कि आपको बीमारियों से लड़ने के लिए भी अच्छा खासा तैयार कर देते हैं।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Sep 20, 2025 • 3:43 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
फाइबर से भरे इन 8 खाद्य पदार्थों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल और पाएं कई फायदे
Fibre Rich Food को अगर आप अपनी डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो यह आपके शरीर को न केवल बेहतर बनाते हैं बल्कि आपको बीमारियों से लड़ने के लिए भी अच्छा खासा तैयार कर देते हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/include-these-8-fiber-rich-foods-in-your-daily-routine-and-get-many-benefits
https://newstvindia.in/include-these-8-fiber-rich-foods-in-your-daily-routine-and-get-many-benefits
Copied
फाइबर से भरे इन 8 खाद्य पदार्थों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल और पाएं कई फायदे
The News Tv India Official
Advertisement
Advertisement

फाइबर से भरे इन 8 खाद्य पदार्थों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल और पाएं कई फायदे

फाइबर हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित करने मैं हेल्पफुल साबित होता है और सिर्फ इतना ही नहीं कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। इस आर्टिकल में आपको ऐसे 8 फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ बताए गए जिन्हें आपको अपने जीवन से ली में जरूर शामिल करना चाहिए। 

Advertisement
Advertisement

ओट्स (जई) को करें शामिल 

ओट्स फाइबर का शानदार स्रोत है खासकर बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर। सुबह के नाश्ते में ओट्स खाने से पाचन तंत्र सुचारू रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। ओट्स में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख से दूर रखता है जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सेब को करें शामिल 

सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है। सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसका फाइबर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है। रोजाना एक सेब खाने से आप तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं।

Advertisement
Advertisement

The News Tv India Official

उपयोग करें दालें

दालें जैसे मसूर, चना, राजमा और मूंग, फाइबर का खजाना हैं। ये प्रोटीन और फाइबर का संयोजन प्रदान करती हैं जो पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। दालें ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती हैं और मधुमेह के खतरे को कम करती हैं। 

READ MORE - मेथी दाना खाने के फायदे सुन कर चौंक जाएंगे करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार

ब्रोकली को करे शामिल

ब्रोकली एक हरी सब्जी है जो फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज से बचाता है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसे भाप में पकाकर या सलाद में शामिल करें। 

The News Tv India Official

बादाम के अघुलनशील फाइबर

बादाम में अघुलनशील फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है। यह हार्ट बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। बादाम ड्राई फ्रूट में स्वस्थ वसा और प्रोटीन भी होते हैं जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाने से आपकी त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं।

The News Tv India Official

चिया सीड्स करें शामिल

चिया सीड्स छोटे-छोटे बीज है लेकिन फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होता है जो पानी को सोखकर जेल जैसा बनता है और पाचन को धीमा करके भूख को नियंत्रित करता है। यह वजन घटाने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। इन्हें स्मूदी, दही या पानी में मिलाकर खा सकते हैं।

मिलेंगे गाजर से फायदे 

गाजर में फाइबर के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है। इसका फाइबर आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत देता है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 

एवोकाडो

एवोकाडो में स्वस्थ वसा के साथ-साथ फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो का फाइबर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। 

READ MORE - जीरा पानी पीने के फायदे सुन रह जाएंगे हैरान जानें इस के फायदे और पीने का तरीका डिटेल्स में

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications