Iran Crisis 2026: 'हमारे पास पक्के सबूत हैं...' ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप; ट्रंप की सैन्य स्ट्राइक की धमकी के बीच तेहरान में हाई-लेवल मीटिंग

ईरान में भड़की हिंसा के बीच विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ है। उन्होंने 'विदेशी ताकतों' द्वारा घुसपैठियों को हथियार बांटने और हिंसा भड़काने के सबूत होने की बात कही है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य दखल की चेतावनी दी है। जानें क्या है तेहरान का पूरा दावा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 10:20 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
Iran Crisis 2026: 'हमारे पास पक्के सबूत हैं...' ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप; ट्रंप की सैन्य स्ट्राइक की धमकी के बीच तेहरान में हाई-लेवल मीटिंग
ईरान में भड़की हिंसा के बीच विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ है। उन्होंने 'विदेशी ताकतों' द्वारा घुसपैठियों को हथियार बांटने और हिंसा भड़काने के सबूत होने की बात कही है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य दखल की चेतावनी दी है। जानें क्या है तेहरान का पूरा दावा।
Full Story: https://newstvindia.in/we-have-strong-evidence-iran-s-big-accusation-against-us-and-israel-high-level-meeting-in-tehran-amid-trump-s-military-strike-threat
https://newstvindia.in/we-have-strong-evidence-iran-s-big-accusation-against-us-and-israel-high-level-meeting-in-tehran-amid-trump-s-military-strike-threat
Copied
Iran Crisis 2026: 'हमारे पास पक्के सबूत हैं...' ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप; ट्रंप की सैन्य स्ट्राइक की धमकी के बीच तेहरान में हाई-लेवल मीटिंग
Iran Crisis 2026: 'हमारे पास पक्के सबूत हैं...' ईरान का अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप; ट्रंप की सैन्य स्ट्राइक की धमकी के बीच तेहरान में हाई-लेवल मीटिंग
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को तेहरान में विदेशी डिप्लोमैट्स के साथ हुई एक मीटिंग में आरोप लगाया कि ईरान के मौजूदा हालात के पीछे अमेरिका और इजरायल का बड़ा हाथ है।

ईरान में हिंसा शुरू होने के बाद अमेरिका ने कहा है कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को नुकसान पहुंचाया, तो अमेरिकी सेना ईरान पर स्ट्राइक करेगी। सोमवार को अराघची ने मीटिंग में कहा कि ईरान के पास ऐसे कई सबूत हैं जो दिखाते हैं कि देश में हाल की अशांति में अमेरिका और इजरायल का बड़ा हाथ है।

बता दें, ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद आया है, जिसमें ईरानी सुरक्षा बलों और आम लोगों में से कई लोगों की मौत हो गई है। प्रदर्शन के दौरान देशभर में कई मस्जिदों, मेडिकल सेंटरों और दूसरी इमारतों में आग लगा दी गई है। अराघची के मुताबिक, देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक और खूनी हो गए ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश में सैन्य दखल देने का बहाना मिल सके।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
NEW
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह

उन्होंने कहा, "हमारे पास ईरान में हाल के दिनों में हुई आतंकवादी कार्रवाइयों में अमेरिका और इजरायल के शामिल होने के कई दस्तावेज और सबूत हैं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अराघची ने आगे कहा, “प्रदर्शन के दौरान कुछ हथियारबंद लोग भी नजर आए। तेहरान के पास ऐसे ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड हैं, जिनमें कथित तौर पर आतंकवादी गुर्गों को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने, सुरक्षा और पुलिस बलों को निशाना बनाने और यहां तक कि शांतिपूर्वक रह रहे आम नागरिकों पर हमले के निर्देश दिए गए थे।”

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि “मारे गए कई लोगों को पीछे से गोलियां लगीं। तेहरान के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि कुछ गुर्गों को विदेशी ताकतों से सीधे आदेश मिले थे। इस बात का जीता-जागता सबूत है कि इन आतंकवादी कामों में अमेरिका और इजरायल का बड़ा हाथ है।”

Advertisement
Advertisement

अराघची ने यह भी दावा किया कि घुसपैठियों को इजराइल की मोसाद इंटेलिजेंस एजेंसी ने मदद की थी। उन्होंने कहा कि फारसी बोलने वाले मोसाद के गुर्गों ने इन विरोध प्रदर्शनों में घुसपैठ की थी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications