The Farah Khan Show: 'अकेली' में नुसरत भरूचा की एक्टिंग देख बढ़ गया था फराह खान का BP, कोरियोग्राफर ने की जमकर तारीफ

फराह खान अपने व्लॉग के लिए नुसरत भरूचा के घर पहुंचीं, जहाँ एक्ट्रेस ने उन्हें 'मटन उप्पु करी' खिलाई। इस दौरान फराह ने नुसरत की फिल्म 'अकेली' का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी परफॉर्मेंस इतनी इंटेंस थी कि देखते वक्त उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जानें इस मजेदार मुलाकात के खास पल।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 11, 2026 • 11:18 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
The Farah Khan Show: 'अकेली' में नुसरत भरूचा की एक्टिंग देख बढ़ गया था फराह खान का BP, कोरियोग्राफर ने की जमकर तारीफ
फराह खान अपने व्लॉग के लिए नुसरत भरूचा के घर पहुंचीं, जहाँ एक्ट्रेस ने उन्हें 'मटन उप्पु करी' खिलाई। इस दौरान फराह ने नुसरत की फिल्म 'अकेली' का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी परफॉर्मेंस इतनी इंटेंस थी कि देखते वक्त उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जानें इस मजेदार मुलाकात के खास पल।
Full Story: https://newstvindia.in/the-farah-khan-show-watching-nushrat-bharucha-s-acting-in-akeeli-had-increased-farah-khan-s-bp-choreographer-praises
https://newstvindia.in/the-farah-khan-show-watching-nushrat-bharucha-s-acting-in-akeeli-had-increased-farah-khan-s-bp-choreographer-praises
Copied
The Farah Khan Show: 'अकेली' में नुसरत भरूचा की एक्टिंग देख बढ़ गया था फराह खान का BP, कोरियोग्राफर ने की जमकर तारीफ
The Farah Khan Show: 'अकेली' में नुसरत भरूचा की एक्टिंग देख बढ़ गया था फराह खान का BP, कोरियोग्राफर ने की जमकर तारीफ
Advertisement
Advertisement

मुंबई : फिल्मी दुनिया में जब किसी कलाकार की मेहनत को उनके सीनियर की सराहना मिलती है, तो वह खास पल बन जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अभिनेत्री नुसरत भरूचा की खुलकर तारीफ की।

'द फराह खान शो' व्लॉग्स के सिलसिले में फराह नुसरत के घर पहुंची। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ फिल्मों को लेकर बातें कीं, बल्कि एक्ट्रेस के घरेलू और सादगी भरे अंदाज को भी दिखाया।

अपने व्लॉग्स में फराह सेलिब्रिटीज के घर जाकर उनके किचन में उनके साथ नई-नई रेसिपीज बनाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को उनके घर का टूर भी करवाती हैं। खाना बनाते-बनाते मजेदार बातें होती रहती हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
NEW
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की

नुसरत भरूचा ने फराह खान के लिए 'मटन उप्पु करी' डिश बनाई। फराह खान ने नुसरत की कुकिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें एक घरेलूपन है, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बातचीत आगे बढ़ी तो फराह खान ने नुसरत की मां को भी चर्चा में शामिल किया। उन्होंने बड़ी सहजता से पूछा कि बतौर दर्शक उन्हें अपनी बेटी की कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। नुसरत की मां ने बिना किसी झिझक के 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'अकेली' का नाम लिया। यह सुनते ही फराह खान ने खासतौर पर फिल्म 'अकेली' का जिक्र किया और नुसरत की परफॉर्मेंस को शानदार बताया।

फराह खान ने कहा कि 'अकेली' जैसी फिल्म करना आसान नहीं होता। उन्होंने नुसरत से कहा, ''पूरी फिल्म में वह अकेली स्क्रीन पर थीं और कहानी का पूरा बोझ उन्हीं के कंधों पर था।''

Advertisement
Advertisement

फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''फिल्म इतनी इंटेंस थी कि देखते समय उनका ब्लड प्रेशर तक बढ़ गया। नुसरत ने जिस मजबूती और सच्चाई के साथ किरदार निभाया, वही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनी।''

फराह खान ने नुसरत की तारीफ करते हुए आगे कहा, "वह उन अभिनेत्रियों में से हैं जो शोर मचाए बिना अपना काम करती हैं। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किरदार को सजाती नहीं हैं, बल्कि उसे जीती हैं। 'अकेली' में नुसरत की आंखें और उनकी खामोशी और डर को दिखाने का तरीका दर्शकों को सीधे कहानी से जोड़ता है।"

फिल्म 'अकेली' नुसरत भरूचा के करियर का एक अहम मोड़ मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो एक खतरनाक माहौल में अकेली फंस जाती है। पूरी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications