Viksit Bharat 2026: 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के इंजन हैं देश के युवा! PM मोदी का बड़ा आह्वान- मैकाले के '200 साल पुराने पाप' को धोएगी यह पीढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है। उन्होंने भारतीय विरासत, गेमिंग वर्ल्ड में रामायण-महाभारत की ताकत और गुलामी की मानसिकता को खत्म करने पर जोर दिया। जानें पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 9:35 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
Viksit Bharat 2026: 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के इंजन हैं देश के युवा! PM मोदी का बड़ा आह्वान- मैकाले के '200 साल पुराने पाप' को धोएगी यह पीढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है। उन्होंने भारतीय विरासत, गेमिंग वर्ल्ड में रामायण-महाभारत की ताकत और गुलामी की मानसिकता को खत्म करने पर जोर दिया। जानें पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें।
Full Story: https://newstvindia.in/the-engines-of-reform-express-are-the-youth-of-the-country-pm-modi-s-big-call-this-generation-will-wash-away-macaulay-s-200-year-old-sin
https://newstvindia.in/the-engines-of-reform-express-are-the-youth-of-the-country-pm-modi-s-big-call-this-generation-will-wash-away-macaulay-s-200-year-old-sin
Copied
Viksit Bharat 2026: 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के इंजन हैं देश के युवा! PM मोदी का बड़ा आह्वान- मैकाले के '200 साल पुराने पाप' को धोएगी यह पीढ़ी
Viksit Bharat 2026: 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के इंजन हैं देश के युवा! PM मोदी का बड़ा आह्वान- मैकाले के '200 साल पुराने पाप' को धोएगी यह पीढ़ी
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' को लेकर कहा है कि 'नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स' से शुरू हुआ सिलसिला अब 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बन चुका है और इसके केंद्र में देश की युवा शक्ति है। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने विचारों को हमेशा आगे रखना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' के अपने भाषण के कुछ वीडियो शेयर किए। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बीते 11 सालों से देश के हर सेक्टर में संभावनाओं के अनंत द्वार खुल रहे हैं। कंटेंट और क्रिएटिविटी इन्हीं में शामिल है, जहां हमारे युवा साथी रामायण और महाभारत की प्रेरक कहानियों को भी गेमिंग वर्ल्ड का हिस्सा बना सकते हैं। यहां तक कि हमारे हनुमान जी ही पूरी दुनिया की गेमिंग को चला सकते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "हमने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का जो सिलसिला शुरू किया है, वो अब रिफॉर्म एक्सप्रेस बन चुका है। इसके केंद्र में हमारी युवा शक्ति ही है।" एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने आइडियाज को हमेशा आगे रखना है। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन भी हमें यही सिखाता है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
NEW
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
flash_on
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान

बता दें कि 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' के समापन सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी समुदाय के युवा प्रतिनिधियों समेत देश भर के लगभग तीन हजार युवा नेताओं के साथ बातचीत की। चुने हुए प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित दस अलग-अलग विषयों पर प्रधानमंत्री के सामने अपनी अंतिम प्रस्तुतियां भी दीं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

युवाओं के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "साल 2047 में, जब हमारी आजादी के 100 साल होंगे, वहां तक की यात्रा भारत के लिए भी अहम है। यही वो समय है, जो आपके जीवन में भी सबसे महत्वपूर्ण है, यानी बड़ा सुनहरा अवसर है। आपका सामर्थ्य भारत का सामर्थ्य बनेगा और आपकी सफलता भारत की सफलता को नई ऊंचाइयां जरूर देगी।"

उन्होंने आह्वान किया कि देश बिना आत्मविश्वास के आत्मनिर्भर और विकसित नहीं हो सकता। इसलिए, अपने सामर्थ्य, अपनी विरासत और अपने साजो-सामान पर गौरव का अभाव हमें खलता है। हमारे पास उसके प्रति एक कमिटमेंट चाहिए और गौरव का भाव होना चाहिए। हमें बड़ी मजबूती के साथ गौरव के साथ मजबूत कदमों से आगे बढ़ना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि हमें मिलकर गुलामी की इस मानसिकता को खत्म करना है। दस साल बाद मैकाले के उस दुस्साहस को 200 साल पूरे हो रहे हैं और ये पीढ़ी की जिम्मेवारी है कि 200 साल पहले हुए पाप को धोने के लिए अभी 10 साल बचे हैं। ये युवा पीढ़ी मैकाले के उस पाप को धोकर के रहेगी। और इसलिए देश के हर युवा को संकल्प लेकर इस मानसिकता से देश को बाहर निकालना है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को सुझाव दिया कि थोड़े समय के बाद हम जिलों को विकसित बनाने के लिए भी डायलॉग शुरू करने की दिशा में जाएंगे। लेकिन हर राज्य में एक कार्यक्रम राज्य के नौजवान मिलकर के, ताकि एक थिंक टैंक, जिसको कहा गया, ये थिंक वेब बन जाएगा, ये दिशा में हम करें।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications