मथुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा गिरफ्तार

मथुरा में थाना सदर बाजार और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा को घायल कर गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, चोरी का माल और नकद बरामद हुआ। पुलिस अब उसके पुराने नेटवर्क की तलाश में है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 27, 2025 • 9:54 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
मथुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा गिरफ्तार
मथुरा में थाना सदर बाजार और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा को घायल कर गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, चोरी का माल और नकद बरामद हुआ। पुलिस अब उसके पुराने नेटवर्क की तलाश में है।
Full Story: https://newstvindia.in/major-success-of-mathura-police-notorious-robber-akash-alias-malinga-arrested
https://newstvindia.in/major-success-of-mathura-police-notorious-robber-akash-alias-malinga-arrested
Copied
मथुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा गिरफ्तार
मथुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात लुटेरा आकाश उर्फ मलिंगा गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

मथुरा : जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार देर रात थाना सदर बाजार और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने क्लेन्सी स्कूल के पास एक बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ में आकाश उर्फ मलिंगा (35 वर्ष) नामक कुख्यात लुटेरा और चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 10.20 बजे पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा पाकर अपराधी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मलिंगा घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पकड़े गए आकाश उर्फ मलिंगा मूल रूप से आगरा जिले के चमरौली (थाना एकता) का निवासी है। उसके खिलाफ आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धारा 307 (जानलेवा हमला) जैसे गंभीर अपराधों के कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में थाना सदर बाजार में दर्ज एक चोरी/लूट के मामले (धारा 309(4) बीएनएस) में वांछित था। पुलिस के अनुसार, मलिंगा एक शातिर और खतरनाक अपराधी है, जिसने मथुरा-आगरा मंडल में कई वारदातें अंजाम दीं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से कई सामान बरामद किए। इसमें एक बिना नंबर प्लेट वाली हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, पीली धातु की एक चेन, दो अंगूठियां और एक मांग टीका (जेवरात), 1250 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पुलिस टीम अब मलिंगा के अन्य साथियों और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क की तलाश में जुटी है। पूछताछ से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

हाल के महीनों में जिले में कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें वांछित अपराधी घायल या गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications