बजट यूपी 2026 : "गरीब के जीवन को बदलेगा यह बजट"— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा

यूपी सरकार आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर निशाना साधा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 11, 2026 • 10:36 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
बजट यूपी 2026 : "गरीब के जीवन को बदलेगा यह बजट"— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा
यूपी सरकार आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर निशाना साधा।
Full Story: https://newstvindia.in/budget-up-2026-this-budget-will-change-the-life-of-the-poor-deputy-cm-brajesh-pathak-s-big-claim
https://newstvindia.in/budget-up-2026-this-budget-will-change-the-life-of-the-poor-deputy-cm-brajesh-pathak-s-big-claim
Copied
बजट यूपी 2026 : "गरीब के जीवन को बदलेगा यह बजट"— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा
बजट यूपी 2026 : "गरीब के जीवन को बदलेगा यह बजट"— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को विधानसभा में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा और लंबे समय से लंबित सभी परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करेगा।

ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से कहा कि यह बजट गरीब आदमी के आम जीवन को बेहतर बनाने वाला होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार ने जिन संकल्पों को जनता के सामने रखा था, उन्हें इस बजट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कहने को कुछ भी नहीं बचा है। विपक्ष पूरी तरह विफल हो चुका है और उसकी सोच उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बनाए रखने की रही है, जबकि मौजूदा सरकार राज्य को विकास की नई दिशा दे रही है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

वहीं, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, वंचित वर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने पूंजीगत निवेश (कैपिटल इन्वेस्टमेंट) पर भी खास ध्यान दिया है, क्योंकि जितना अधिक पूंजी निवेश होगा, उतने ही नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष से अपील की कि कम से कम बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सहयोगात्मक रवैया अपनाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने हर वर्ग को न्याय दिलाने की ईमानदार कोशिश की है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी बजट और सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया है।

Advertisement
Advertisement

जयवीर सिंह ने आगे कहा कि वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा, दोनों को बदलने का काम किया गया है। यह बजट उसी बदलाव की निरंतरता को दर्शाता है और प्रदेश को विकास के नए मुकाम तक ले जाने की क्षमता रखता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications