जम्मू-कश्मीर के सांबा में हड़कंप: सेना की वर्दी में दो संदिग्ध घूमते देखे, एमईएस परिसर सील, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एमईएस भवन के पास सेना की वर्दी में दो संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी से हड़कंप। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेना ने इलाका सील किया, तलाशी अभियान जारी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 2, 2026 • 6:45 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
जम्मू-कश्मीर के सांबा में हड़कंप: सेना की वर्दी में दो संदिग्ध घूमते देखे, एमईएस परिसर सील, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एमईएस भवन के पास सेना की वर्दी में दो संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी से हड़कंप। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेना ने इलाका सील किया, तलाशी अभियान जारी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ी।
Full Story: https://newstvindia.in/stir-in-jammu-and-kashmir-s-samba-two-suspects-seen-roaming-in-army-uniform-mes-compound-sealed-search-operation-underway
https://newstvindia.in/stir-in-jammu-and-kashmir-s-samba-two-suspects-seen-roaming-in-army-uniform-mes-compound-sealed-search-operation-underway
Copied
जम्मू-कश्मीर के सांबा में हड़कंप: सेना की वर्दी में दो संदिग्ध घूमते देखे, एमईएस परिसर सील, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा में हड़कंप: सेना की वर्दी में दो संदिग्ध घूमते देखे, एमईएस परिसर सील, तलाशी अभियान जारी
Advertisement
Advertisement

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) की एक इमारत के पास दो संदिग्ध लोगों को सेना की वर्दी जैसी पोशाक में घूमते देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और सुरक्षा बलों को दी, जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बारी ब्राह्मणा इलाके में एमईएस भवन के आसपास हुई। दो अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सूचना दी। सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

इसके बाद एमईएस परिसर और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि दोनों व्यक्तियों की पहचान की जा सके और किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे को पूरी तरह से टाला जा सके।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग
NEW
flash_on
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति की तैयारी; बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी कटौती
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता

एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सका। फिलहाल, अभियान जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बता दें कि सांबा जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास है। इस क्षेत्र में आतंकी संगठन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद, नकदी और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश करते रहे हैं।

बीएसएफ और भारतीय सुरक्षा बल इन ड्रोन को मार गिराने के लिए हाई-टेक एंटी-ड्रोन उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये ड्रोन सीमा पार से ही वापस लौटने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा, कुछ मौकों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग की आड़ में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशें भी सामने आई हैं। वहीं, सीमा पार से खोदी गई सुरंगें भी कई बार बीएसएफ द्वारा पकड़ी गई हैं।

Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भी आतंकियों द्वारा ड्रोन और घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। एलओसी की सुरक्षा सेना करती है, जो बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के साथ-साथ पूंछ, राजौरी और जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फैली हुई है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications