राजस्थान में बजरी माफिया का कहर: डंपर से कुचले गए कांस्टेबल सुनील खिलेरी की मौत, सरपंच पति समेत चार गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में अवैध बजरी खनन का खौफनाक चेहरा सामने आया है। लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली गांव में डंपर से कुचलकर घायल हुए कांस्टेबल सुनील खिलेरी ने मंगलवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
May 28, 2025 • 9:15 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
10 months ago
राजस्थान में बजरी माफिया का कहर: डंपर से कुचले गए कांस्टेबल सुनील खिलेरी की मौत, सरपंच पति समेत चार गिरफ्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले में अवैध बजरी खनन का खौफनाक चेहरा सामने आया है। लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली गांव में डंपर से कुचलकर घायल हुए कांस्टेबल सुनील खिलेरी ने मंगलवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Full Story: https://newstvindia.in/gravel-mafia-havoc-in-rajasthan-constable-sunil-khileri-killed-by-dumper-four-arrested-including-sarpanch-husband
https://newstvindia.in/gravel-mafia-havoc-in-rajasthan-constable-sunil-khileri-killed-by-dumper-four-arrested-including-sarpanch-husband
Copied
राजस्थान में बजरी माफिया का कहर: डंपर से कुचले गए कांस्टेबल सुनील खिलेरी की मौत, सरपंच पति समेत चार गिरफ्तार
राजस्थान में बजरी माफिया का कहर: डंपर से कुचले गए कांस्टेबल सुनील खिलेरी की मौत, सरपंच पति समेत चार गिरफ्तार ( Image : File Photo )
Advertisement
Advertisement

जोधपुर (राजस्थान) – राजस्थान के जोधपुर जिले में अवैध बजरी खनन का खौफनाक चेहरा सामने आया है। लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली गांव में डंपर से कुचलकर घायल हुए कांस्टेबल सुनील खिलेरी ने मंगलवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में सरपंच पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी डंपर चालक अब भी फरार है।

कैसे हुआ हादसा: डंपर की चपेट में आए कांस्टेबल सुनील खिलेरी

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे अवैध बजरी से भरे डंपर का पीछा करते हुए लूणी थाना की चेतक टीम खेजड़ली गांव पहुंची। डंपर चालक वहां एक कच्चे रास्ते पर रुककर बजरी खाली कर रहा था। इसी दौरान कांस्टेबल सुनील खिलेरी डंपर को पकड़ने पहुंचे, तभी चालक ने जानबूझकर उन्हें कट मारी, जिससे वे नीचे गिर पड़े और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया।

तीन दिन तक चला इलाज, फिर नहीं बच सके सुनील

घायल हालत में कांस्टेबल को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पेट और पैरों की आपात सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने तीन दिन तक जीवन रक्षक प्रयास किए, लेकिन मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। वे लोहावट क्षेत्र के निवासी थे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
NEW
flash_on
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का बदलेगा हुल्या: केंद्र ने दी 300 करोड़ की मंजूरी, CM भजनलाल ने जताया PM मोदी का आभार
flash_on
देशद्रोह की साजिश नाकाम: चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से ISI का जासूस गिरफ्तार, राजस्थान इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन
flash_on
केरल चुनाव में BJP के समर्थन में तिरुवनंतपुरम पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
flash_on
जयपुर से दिल्ली तक सियासी संग्राम; क्या अशोक गहलोत के सवालों में उलझ गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल?
flash_on
शिक्षा और ऊर्जा के बाद अब एविएशन हब बनेगा कोटा, पीएम मोदी ने किया नए एयरपोर्ट का शिलान्यास
flash_on
राजस्थान चुनाव नियम बदले: अब 2 से ज्यादा बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच और पार्षद

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

चार गिरफ्तार, लेकिन चालक अब भी फरार

घटना के बाद पुलिस ने सरपंच पति हापूराम बिश्नोई, रविंद्र गोदारा, सागर सैन और महेंद्र डूडी को गिरफ्तार कर लिया है। डंपर चालक राणाराम बिश्नोई के खिलाफ लूणी थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Advertisement
Advertisement

अब हत्या का मुकदमा दर्ज होगा

पहले मामला जानलेवा हमले का दर्ज किया गया था, लेकिन अब कांस्टेबल की मौत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार चालक को भी पकड़ लिया जाएगा।

राज्य भर में आक्रोश, बजरी माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

यह घटना राजस्थान में बजरी माफिया के बढ़ते प्रभाव और पुलिस की चुनौतियों को उजागर करती है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिसकर्मी के बलिदान को सलाम करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। यह मामला अब राज्य स्तर पर बहस का विषय बन चुका है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications