‘संचार साथी’ ऐप पर बड़ा हमला: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया निजता के लिए खतरा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘संचार साथी’ मोबाइल ऐप को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे पेगासस जैसा निगरानी टूल बताते हुए कहा कि यह 144 करोड़ नागरिकों की निजता, राज्यों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। आम आदमी पार्टी ने इस कथित “डिजिटल तानाशाही” का खुलकर विरोध किया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 3, 2025 • 3:13 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
‘संचार साथी’ ऐप पर बड़ा हमला: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया निजता के लिए खतरा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘संचार साथी’ मोबाइल ऐप को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे पेगासस जैसा निगरानी टूल बताते हुए कहा कि यह 144 करोड़ नागरिकों की निजता, राज्यों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। आम आदमी पार्टी ने इस कथित “डिजिटल तानाशाही” का खुलकर विरोध किया है।
Full Story: https://newstvindia.in/big-attack-on-sanchar-sathi-app-finance-minister-harpal-singh-cheema-says-privacy-is-a-threat-levelling-serious-allegations-against-bjp
https://newstvindia.in/big-attack-on-sanchar-sathi-app-finance-minister-harpal-singh-cheema-says-privacy-is-a-threat-levelling-serious-allegations-against-bjp
Copied
‘संचार साथी’ ऐप पर बड़ा हमला: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया निजता के लिए खतरा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
‘संचार साथी’ ऐप पर बड़ा हमला: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया निजता के लिए खतरा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Advertisement
Advertisement

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘संचार साथी’ नामक मोबाइल ऐप के माध्यम से देश के लोगों की निजता पर हमला करने की कोशिश की कड़ी आलोचना की।

यहाँ पार्टी के मुख्य दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा 2014 से केंद्र में सत्ता में है और देश भर के कई राज्यों में भी इसका शासन है, लेकिन फिर भी यह पार्टी बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर द्वारा स्थापित संविधान, जो प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र रहने का अधिकार देता है, को लगातार कदम-दर-कदम खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक नई चाल सामने आई है, जिसमें आधुनिक युग में लोगों के निजी डेटा की चोरी और उनकी निजता पर हमला करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

इस एप्लिकेशन को जासूसी वाले सॉफ़्टवेयर पेगासस का एक नया रूप करार देते हुए स. चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्संचार साथीश् ऐप के माध्यम से देश के 144 करोड़ लोगों की निजी स्वतंत्रता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से पेगासस सॉफ़्टवेयर ही है, जिसका नाम बदलकर देश के लोगों की जासूसी करने के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
NEW
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा की कोशिश इस टूल का उपयोग करके लोगों के निजी डेटा की चोरी करने और उन्हें प्रभावित करने की रणनीति तैयार करना है। इसके अलावा, भाजपा इस चोरी किए गए डेटा को अपने सहयोगी पूंजीपतियों को उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि वे नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग अपने फायदे के लिए कर सकें। इस घृणित हरकत को देश की निजता पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताते हुए उन्होंने भगवा पार्टी को चेतावनी दी कि पूरा देश भाजपा की इस घटिया मानसिकता से भली-भांति परिचित है कि यह पार्टी किस तरह इस ऐप के माध्यम से लोगों के निजी डेटा के दुरुपयोग की योजना बना रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वित्त मंत्री ने अपने प्रेस बयान में केंद्र द्वारा राज्यों के अधिकारों पर कब्जे के खतरे को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप राज्यों के अधिकारों को पूरी तरह बाईपास करती है, जो देश की संघीय संरचना के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य पुलिस, साइबर सेल या दूरसंचार क्षेत्र के राज्य-स्तरीय नियामकों को शामिल किए बिना एक केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लोगों के निजी डेटा पर केंद्र का एकाधिकार स्थापित करने की स्पष्ट कोशिश है।

इसके अलावा, स. चीमा ने राजनीति में इस ऐप के दुरुपयोग के जोखिम को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह ऐप चुनावों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान संपर्क नंबरों की पहचान और ट्रैकिंग के माध्यम से राजनीतिक निगरानी का एक बड़ा हथियार बन सकती है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली केंद्र को व्हाट्सऐप, सिग्नल, कॉल और सिम लिंकिंग सहित हर चीज की निगरानी का अधिकार देती है। उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीतियाँ आमतौर पर तानाशाही शासन में ही देखने को मिलती हैं।

Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने इस ऐप के माध्यम से साइबर सुरक्षा को होने वाले खतरों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही विश्व स्तर पर सबसे अधिक डेटा लीक वाले देशों में से एक है। उन्होंने आधार, कोविन और पीएम-किसान डेटा लीक से जुड़ी पिछली घटनाओं का हवाला दिया, जिनमें किसी भी अधिकारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि ‘संचार साथी’ अपनी कमजोर सुरक्षा प्रणाली के कारण साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीकृत तरीके से संवेदनशील डेटा का एकत्रीकरण पेगासस मॉडल का नया रूप है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ऐप, जो पेगासस जैसी केंद्रीकृत प्रणाली है, एक सार्वजनिक निगरानी ढांचे की नींव रखती है, जिसका किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए ज्यादातर डिजिटल राइटस विशेषज्ञों ने इस कदम को “डिजिटल तानाशाही” करार दिया है। स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, देश की निजता पर भाजपा द्वारा किए जा रहे इस हमले की कोशिश का कड़ा विरोध करती है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications