आईपीएल 2026: डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनर...

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 29, 2026 • 12:31 AM
Last Edited By: News Tv India हिंदी (1 hour ago)
N
News TV India
BREAKING
Agency
1 hour ago
आईपीएल 2026: डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनर...
Full Story: https://newstvindia.in/sports-news/ipl-2026-jacob-duffy-wins-player-of-the-match-title
https://newstvindia.in/sports-news/ipl-2026-jacob-duffy-wins-player-of-the-match-title
Copied
आईपीएल 2026: डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
Advertisement
Advertisement

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही। डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था।

मैच के बाद डफी ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं। कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है। मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं। हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है। हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं। यह विकेट थोड़ा अलग है। पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है। जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
आईपीएल 2026: आरसीबी के कप्तान पाटीदार और एसआरएच के कप्तान किशन ने विराट कोहली की प्रशंसा की
NEW
flash_on
आईपीएल 2026: डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब
flash_on
इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार; 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका
flash_on
IPL 2026: इन 5 विदेशी सितारों पर रहेगी दुनिया की नजर; विल जैक्स और कैमरून ग्रीन मचा सकते हैं धमाल
flash_on
IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच; ये खिलाड़ी बन सकते हैं हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती
flash_on
PSL : विदेशी खिलाड़ियों की 'घर वापसी' से भड़का पाकिस्तान, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
flash_on
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया

मैच की बात करें तो एसआरएच ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 61 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

एसआरएच के कप्तान ईशान किशन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की 38 गेंदों पर खेली गई 69 रन की नाबाद पारी की तारीफ की।

--आईएएनएस

Advertisement
Advertisement

पीएके

favorite Follow us for the latest updates:

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications