पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प: अब बच्चों को मिलेगा RO का साफ पानी और वाटर कूलर की ठंडक

पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए RO और वाटर कूलर लगाने के निर्देश जारी। जानें कैसे होगा फंड का इस्तेमाल।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 7, 2026 • 4:20 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
22 days ago
पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प: अब बच्चों को मिलेगा RO का साफ पानी और वाटर कूलर की ठंडक
पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए RO और वाटर कूलर लगाने के निर्देश जारी। जानें कैसे होगा फंड का इस्तेमाल।
Full Story: https://newstvindia.in/rejuvenation-of-government-schools-in-punjab-now-children-will-get-ro-clean-water-and-water-cooler
https://newstvindia.in/rejuvenation-of-government-schools-in-punjab-now-children-will-get-ro-clean-water-and-water-cooler
Copied
पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प: अब बच्चों को मिलेगा RO का साफ पानी और वाटर कूलर की ठंडक
पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प: अब बच्चों को मिलेगा RO का साफ पानी और वाटर कूलर की ठंडक
Advertisement
Advertisement

लुधियाना: पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पीने के साफ और ठंडे पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। अक्सर देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में वाटर कूलर न होने की वजह से बच्चों को गर्म पानी पीना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

खास बजट से सुधरेगी व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए 15वें वित्त आयोग की 'टाइड ग्रांट्स' (Tied Grants) का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। भारत सरकार के नियमों के मुताबिक, इस फंड का 50 प्रतिशत हिस्सा खास तौर पर पीने के पानी की सुविधा, बारिश के पानी को बचाने और वाटर रीसाइक्लिंग के लिए खर्च किया जा सकता है। इसी बजट से अब स्कूलों में आधुनिक RO सिस्टम और वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

खरीद के लिए बनाई गई विशेष कमेटी

समान और मशीनरी की खरीद में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होगी कि स्कूल के लिए खरीदा गया सामान उच्च गुणवत्ता का हो।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
NEW
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

कमेटी के चेयरमैन: ग्राम पंचायत के सरपंच को इस जिम्मेदारी के लिए अध्यक्ष बनाया गया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कमेटी के सदस्य: संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल (मुख्याध्यापक), पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर (J.E.) और पंचायत सचिव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सख्त नियमों का होगा पालन

विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी वाटर कूलर और RO सिस्टम की खरीद पंजाब सरकार की तय दरों और विशेषताओं के आधार पर ही की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 'पंजाब ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट-2019' के नियमों के तहत होगी, ताकि सरकारी धन का सही इस्तेमाल हो और बच्चों को जल्द से जल्द ये सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement
Advertisement

इस कदम से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि चिलचिलाती धूप और गर्मी के दौरान उन्हें स्कूल परिसर में ही ठंडा और शुद्ध पानी मिल सकेगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications