सांबा सीमा पर जवानों और ग्रामीणों ने एक साथ मनाई लोहड़ी; ढोल की थाप पर नाचे BSF के वीर, बोले- 'लगा जैसे परिवार मिल गया'

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व मनाया। पारंपरिक गीतों, ढोल और बोनफायर के बीच जवानों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा- 'जवान अपनों से दूर हैं, इसलिए हम उनके पास आए हैं।'

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 12:27 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
सांबा सीमा पर जवानों और ग्रामीणों ने एक साथ मनाई लोहड़ी; ढोल की थाप पर नाचे BSF के वीर, बोले- 'लगा जैसे परिवार मिल गया'
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व मनाया। पारंपरिक गीतों, ढोल और बोनफायर के बीच जवानों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा- 'जवान अपनों से दूर हैं, इसलिए हम उनके पास आए हैं।'
Full Story: https://newstvindia.in/jawans-and-villagers-celebrate-lohri-together-at-samba-border-bsf-s-veer-dances-to-the-beat-of-drums-says-felt-like-family-got-together
https://newstvindia.in/jawans-and-villagers-celebrate-lohri-together-at-samba-border-bsf-s-veer-dances-to-the-beat-of-drums-says-felt-like-family-got-together
Copied
सांबा सीमा पर जवानों और ग्रामीणों ने एक साथ मनाई लोहड़ी; ढोल की थाप पर नाचे BSF के वीर, बोले- 'लगा जैसे परिवार मिल गया'
सांबा सीमा पर जवानों और ग्रामीणों ने एक साथ मनाई लोहड़ी; ढोल की थाप पर नाचे BSF के वीर, बोले- 'लगा जैसे परिवार मिल गया'
Advertisement
Advertisement

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया।

ठंडी हवाओं और सीमा की चुनौतियों के बावजूद इस क्षेत्र में लोग और सुरक्षाकर्मी एक साथ बोन फायर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुए। बीएसएफ के जवान ने इस अवसर पर पूरे देशवासियों को दिल से लोहड़ी की बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता, खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक गीत गाए, ढोल की थाप पर नाचे और मूंगफली, रेवड़ी व गुड़ की आहुति दी। यह उत्सव सीमा पर तैनात जवानों और आसपास के गांवों के बीच भाईचारे की मजबूत मिसाल बना।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग
NEW
flash_on
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति की तैयारी; बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी कटौती
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता

ऐसे आयोजन सीमा की कठिन परिस्थितियों में भी मानवीयता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। इस मौके पर सभी ने शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बीएसएफ के जवानों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हर त्योहार पर गांव के लोग आते हैं। हम लोगों को बहुत अच्छा लगता है। हम लोगों को लगता है कि जैसे हमारा परिवार आ गया है। गांव के लोग हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं। हमारी भी इच्छा रहती है कि हम लोग गांव वालों के साथ रहें।

दूसरे जवान ने कहा कि हम गांव वालों के साथ लोहड़ी मनाकर बहुत खुश हैं। हम लोगों ने पहले गांव वालों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गांव वालों की तरफ से लाया गया प्रसाद सभी जवानों को दिया गया। सब लोग बहुत खुश हैं और सबका सहयोग भी खूब मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को जवानों के साथ त्योहार मनाना अच्छा लगता है। वे अपने परिवार से दूर रहकर हम लोगों की रक्षा करते हैं, इसीलिए हम लोग उनके पास आकर उनकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications