ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच वॉशिंगटन जाएंगे नेतन्याहू: राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे अहम मुलाकात

क्षेत्रीय तनाव और कूटनीतिक हलचलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को वॉशिंगटन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान और अमेरिका के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहन चर्चा करेंगे।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 8, 2026 • 8:53 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच वॉशिंगटन जाएंगे नेतन्याहू: राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे अहम मुलाकात
क्षेत्रीय तनाव और कूटनीतिक हलचलों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को वॉशिंगटन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी बयान के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान और अमेरिका के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहन चर्चा करेंगे।
Full Story: https://newstvindia.in/netanyahu-to-travel-to-washington-amid-iran-us-talks-key-meeting-with-president-trump
https://newstvindia.in/netanyahu-to-travel-to-washington-amid-iran-us-talks-key-meeting-with-president-trump
Copied
ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच वॉशिंगटन जाएंगे नेतन्याहू: राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे अहम मुलाकात
ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच वॉशिंगटन जाएंगे नेतन्याहू: राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे अहम मुलाकात
Advertisement
Advertisement

यरुशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि वह बुधवार को वॉशिंगटन जाएंगे। वहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे।

नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता ईरान के साथ चल रही बातचीत पर चर्चा करेंगे। बयान में यह भी कहा गया कि नेतन्याहू का मानना है कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान द्वारा अपने सहयोगी गुटों को दिया जा रहा समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल होनी चाहिए।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब शुक्रवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच परोक्ष (अप्रत्यक्ष) बातचीत हुई। ट्रंप ने इन बातचीतों को बहुत अच्छी बातचीत बताया और कहा कि ईरान समझौता करने के लिए इच्छुक दिख रहा है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
NEW
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर था, जो पिछले साल जून में इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हुआ। उस हमले के बाद 12 दिनों तक युद्ध चला, जिसके दौरान अमेरिका ने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

ट्रंप और नेतन्याहू की आखिरी मुलाकात दिसंबर में हुई थी। व्हाइट हाउस की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में हुई इस अप्रत्यक्ष बातचीत से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा फिर से शुरुआती स्तर पर लौट आई है।

Advertisement
Advertisement

ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छी” बताया और कहा कि अगले हफ्ते की शुरुआत में आगे की बातचीत होने की योजना है।

ट्रंप ने पहले भी कई बार धमकी दी है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता तो अमेरिका बल प्रयोग कर सकता है। इसी बीच, ईरान में देशभर में हुए प्रदर्शनों पर सख्ती के दौरान हजारों लोगों की मौत के बाद, अमेरिका ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और अन्य युद्धपोत भी उस क्षेत्र में भेजे थे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications