Greenland विवाद: ट्रंप की जिद पर भड़का यूरोप, डेनमार्क और ब्रिटेन ने दी कड़ी चेतावनी; 'किसी और का हक नहीं'

वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। डेनमार्क की पीएम और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दोटूक कहा है कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और इसकी सीमाओं का सम्मान होना चाहिए।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 6, 2026 • 9:19 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
Greenland विवाद: ट्रंप की जिद पर भड़का यूरोप, डेनमार्क और ब्रिटेन ने दी कड़ी चेतावनी; 'किसी और का हक नहीं'
वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। डेनमार्क की पीएम और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दोटूक कहा है कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और इसकी सीमाओं का सम्मान होना चाहिए।
Full Story: https://newstvindia.in/greenland-controversy-europe-denmark-and-britain-warn-strongly-against-trump-s-insistence-no-one-else-has-the-right
https://newstvindia.in/greenland-controversy-europe-denmark-and-britain-warn-strongly-against-trump-s-insistence-no-one-else-has-the-right
Copied
Greenland विवाद: ट्रंप की जिद पर भड़का यूरोप, डेनमार्क और ब्रिटेन ने दी कड़ी चेतावनी; 'किसी और का हक नहीं'
Greenland विवाद: ट्रंप की जिद पर भड़का यूरोप, डेनमार्क और ब्रिटेन ने दी कड़ी चेतावनी; 'किसी और का हक नहीं'
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ग्रीनलैंड को लेकर नई बहस छेड़ दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूएस की रक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। ऐसे में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ट्रंप को चेतावनी दी। फिर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्काई न्यूज की राजनीतिक मामलों की एडिटर बेथ रिग्बी से डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन को समर्थन देते हुए कहा, "डेनमार्क एक करीबी यूरोपियन सहयोगी है, एक करीबी नाटो सहयोगी है। और इसलिए भविष्य ग्रीनलैंड, किंगडम ऑफ डेनमार्क, और सिर्फ ग्रीनलैंड और किंगडम ऑफ डेनमार्क का होना चाहिए।"

स्टार्मर ने कहा, "मैं उनके साथ हूं। ग्रीनलैंड के भविष्य के बारे में वह सही हैं।" इसके अलावा, ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया, "यूके सुरक्षा मामलों पर डेनमार्क के साथ मिलकर काम करता रहेगा। ग्रीनलैंड का भविष्य ग्रीनलैंडर्स और डेन्स का मामला है, किसी और का नहीं।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
NEW
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह

ट्रंप ने रविवार को एक इंटरव्यू में द अटलांटिक से कहा था, “हमें ग्रीनलैंड की बिल्कुल जरूरत है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी और चीनी नौसेनाओं के साथ मुकाबले का जिक्र किया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सोमवार को डेनिश ब्रॉडकास्टर डीआर के साथ एक इंटरव्यू में, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अगर अमेरिका किसी दूसरे नाटो सदस्य देश के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल करता है तो सब कुछ रुक जाएगा।

पॉडकास्ट के दौरान फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई नई टिप्पणी की भी आलोचना की।

Advertisement
Advertisement

डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा, "दुर्भाग्य से, मुझे लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को गंभीरता से लेना चाहिए जब वह कहते हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड चाहिए। डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने बार-बार ग्रीनलैंड के अमेरिका का हिस्सा बनने के किसी भी विचार को खारिज कर दिया है।"

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वह अमेरिकी कार्रवाइयों का हिसाब नहीं दे सकतीं, यूरोप से इस बात का पूरा समर्थन है कि सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ट्रंप ने अब ग्रीनलैंड को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने ग्रीनलैंड हासिल करने का विचार फिर से सामने रखा और आर्कटिक इलाके को अमेरिकी रक्षा के लिए जरूरी बताया। इसके बाद से यूरोपीय नेता डेनमार्क की मजबूती के लिए उसके समर्थन में खड़े हो गए हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications