National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'उनका व्यक्तित्व विकसित भारत की ऊर्जा'

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी जी के विचार 'विकसित भारत' के संकल्प को नई शक्ति देते हैं, वहीं सीएम योगी ने उन्हें सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। पढ़ें देश के दिग्गजों के प्रेरक संदेश।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 9:32 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'उनका व्यक्तित्व विकसित भारत की ऊर्जा'
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी जी के विचार 'विकसित भारत' के संकल्प को नई शक्ति देते हैं, वहीं सीएम योगी ने उन्हें सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। पढ़ें देश के दिग्गजों के प्रेरक संदेश।
Full Story: https://newstvindia.in/president-pm-modi-pay-tribute-to-swami-vivekananda-on-his-birth-anniversary
https://newstvindia.in/president-pm-modi-pay-tribute-to-swami-vivekananda-on-his-birth-anniversary
Copied
National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'उनका व्यक्तित्व विकसित भारत की ऊर्जा'
National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'उनका व्यक्तित्व विकसित भारत की ऊर्जा'
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं, जिसे नेशनल यूथ डे के तौर पर मनाया जाता है। वे हमेशा दूर की सोचने वाले और आध्यात्मिक आइकॉन थे, उन्होंने सिखाया कि अंदरूनी ताकत और इंसानियत की सेवा ही एक मतलब भरे जीवन की नींव है। उन्होंने भारत की हमेशा रहने वाली समझदारी को दुनिया तक पहुंचाया।"

राष्ट्रपति ने पोस्ट में आगे कहा, "स्वामीजी ने भारतीयों में देश का गर्व जगाया और युवाओं को देश बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनकी शिक्षाएँ इंसानियत को प्रेरित करती रहेंगी।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
NEW
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
flash_on
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन व अध्यात्म से देश के युवाओं को जोड़ने और इसकी व्याप्ति विश्व मंचों तक पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज सेवा के भी आदर्श स्थापित किए।"

उन्होंने आगे लिखा, "लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।"

Advertisement
Advertisement

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "गर्व से कहो, हम हिंदू हैं। भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वामी जी के विचारों ने यह सिद्ध किया कि हिंदू धर्म मानवता के समग्र उत्कर्ष एवं कल्याण का सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आइए, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर उनके विचारों को जीवन में धारण कर राष्ट्र सेवा और समाज-उत्थान के संकल्प को और दृढ़ करें।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications