भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान की उड़ानों पर 23 मई तक लगाया एयरस्पेस बैन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए जवाबी कार्रवाई की है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
May 1, 2025 • 10:01 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
11 months ago
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान की उड़ानों पर 23 मई तक लगाया एयरस्पेस बैन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए जवाबी कार्रवाई की है।
Full Story: https://newstvindia.in/india-s-stern-response-airspace-ban-imposed-on-pakistan-flights-till-may-23
https://newstvindia.in/india-s-stern-response-airspace-ban-imposed-on-pakistan-flights-till-may-23
Copied
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान की उड़ानों पर 23 मई तक लगाया एयरस्पेस बैन
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान की उड़ानों पर 23 मई तक लगाया एयरस्पेस बैन
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए जवाबी कार्रवाई की है।

भारत ने पाकिस्तान की सभी उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

भारत ने पाकिस्तान की सभी सिविल और मिलिट्री उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस 23 मई तक के लिए बंद कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब कोई भी पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा से होकर नहीं गुजर सकेगा। यह कदम पाकिस्तान के लिए रणनीतिक और आर्थिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
NEW
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पाकिस्तान की एयरलाइंस पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

पाकिस्तान की पहले से ही आर्थिक बदहाली से जूझ रही एयरलाइंस को अब पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया की ओर जाने के लिए लंबा रास्ता अपनाना होगा। इससे न केवल उड़ान का समय बढ़ेगा, बल्कि ईंधन की लागत भी बढ़ेगी। इसका सीधा असर टिकट की कीमतों और यात्रियों की संख्या पर पड़ेगा, जिससे पाकिस्तान की एविएशन इंडस्ट्री को और नुकसान हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

PIA ने रद्द की कई घरेलू उड़ानें

भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने कराची और लाहौर से गिलगित, स्कार्दू और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान अंदरूनी स्तर पर भी सुरक्षा को लेकर घबराया हुआ है।

पाकिस्तानी एयरपोर्ट्स हाई अलर्ट पर

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपने सभी एयरपोर्ट्स को हाई अलर्ट पर रख दिया है। साथ ही एयरस्पेस की निगरानी भी कड़ी कर दी गई है। इससे यह समझा जा सकता है कि भारत की रणनीति ने पाकिस्तान को मजबूर कर दिया है कि वह अपनी हवाई सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाए।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications