'बुजुर्गों का निवाला छीन रही BJP', पेंशन नियमों में बदलाव पर भड़के अनुराग ढांडा; नायब सैनी सरकार को घेरा

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन के नए नियमों को लेकर 'आप' नेता अनुराग ढांडा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 4 एकड़ जमीन और फसल बिक्री के आधार पर पेंशन काटना किसानों और बुजुर्गों के साथ अन्याय है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 17, 2026 • 12:58 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'बुजुर्गों का निवाला छीन रही BJP', पेंशन नियमों में बदलाव पर भड़के अनुराग ढांडा; नायब सैनी सरकार को घेरा
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन के नए नियमों को लेकर 'आप' नेता अनुराग ढांडा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 4 एकड़ जमीन और फसल बिक्री के आधार पर पेंशन काटना किसानों और बुजुर्गों के साथ अन्याय है।
Full Story: https://newstvindia.in/anurag-dhanda-flayed-over-changes-in-pension-rules-bjp-snatching-stubble-of-elderly-nayab-saini-surrounds-govt
https://newstvindia.in/anurag-dhanda-flayed-over-changes-in-pension-rules-bjp-snatching-stubble-of-elderly-nayab-saini-surrounds-govt
Copied
'बुजुर्गों का निवाला छीन रही BJP', पेंशन नियमों में बदलाव पर भड़के अनुराग ढांडा; नायब सैनी सरकार को घेरा
'बुजुर्गों का निवाला छीन रही BJP', पेंशन नियमों में बदलाव पर भड़के अनुराग ढांडा; नायब सैनी सरकार को घेरा
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन नियमों में बदलाव को सीएम नायब सिंह सरकार की क्रूरता करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुढ़ापा पेंशन के नियमों में बदलाव करके बीजेपी सरकार बुजुर्गों की थाली से निवाला छीनने की तैयारी में है। ऐसे बदलाव होने से हरियाणा के हजारों गरीब किसान और बुजुर्ग पेंशन से वंचित हो जाएंगे।

अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर किसी बुजुर्ग के पास चार एकड़ से अधिक कृषि भूमि है या वह मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल बेचता है, तो सरकार उसकी पेंशन काटने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार इतनी असंवेदनशील हो गई है कि 1.80 लाख की फसल बेचने पर किसान को संपन्न मानने लगी है। सीएम नायब सिंह गरीबी और अमीरी के बीच फर्क नहीं कर पा रहे हैं। वो यह भूल गए हैं कि फसल बेचने का अर्थ शुद्ध लाभ नहीं होता बल्कि इसमें किसान का श्रम, जुताई, बीज व खाद की खरीद भी शामिल होती है। जहां एक तरफ भाजपा किसानों को 5100 रूपए देने का झूठा वादा करती है वहीं गरीब किसानों की बुज़ुर्ग पेंशन तक छीनने की हद तक आ गई है।

अनुराग ढांडा बोले कि कई मामलों में बुज़ुर्ग के परिवार के अन्य लोगों की आय को भी जोड़े जाने की ख़बरें सामने आई हैं, जबकि वे परिवार से अलग रह रहे हैं। हरियाणा के गरीब बुज़ुर्ग इस फैसले से चिंता में पड़ गए हैं और सम्बंधित सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि सेवा करने की बजाय सीएम नायब सिंह बुजुर्गों को इस उम्र में बेवजह की भागदौड़ और मानसिक प्रताड़ना झेलने पर मजबूर कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग
NEW
flash_on
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति की तैयारी; बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी कटौती
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता

अनुराग ढांडा ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन कोई सरकारी एहसान नहीं बल्कि बुजुर्गों का संवैधानिक और सामाजिक अधिकार है। भाजपा सरकार पोर्टल और तकनीकी नियमों के नाम पर इस अधिकार को छीनने का काम कर रही है, जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा के गरीबों और बुज़ुर्गों के साथ खड़ी है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 23 लाख बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन पर निर्भर हैं। सरकार अगर सच में सम्मान देना चाहती है तो पोर्टल की गलती का बोझ बुजुर्गों पर डालना बंद करे, वरना यह साफ़ माना जाएगा कि भाजपा सरकार बुजुर्गों और किसानों का निवाला छीनने की नीति पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन से जुड़े नियमों में प्रस्तावित सभी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं और खेती की कुल फसल बिक्री को आय मानने का नियम वापस लिया जाएं। साथ ही एक भी पात्र बुजुर्ग की पेंशन बंद न की जाए बल्कि सरकार इस पेंशन व्यवस्था को सरल और मानवीय बनाए।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications