योगी सरकार का 10वां बजट: "नए भारत का नया उत्तर प्रदेश" विकास के अभूतपूर्व दशक का गवाह, सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बजट 2026-27 को 'दशकीय प्रमाण' बताया। 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 11, 2026 • 10:33 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
योगी सरकार का 10वां बजट: "नए भारत का नया उत्तर प्रदेश" विकास के अभूतपूर्व दशक का गवाह, सीएम ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बजट 2026-27 को 'दशकीय प्रमाण' बताया। 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य।
Full Story: https://newstvindia.in/yogi-sarkar-s-10th-budget-new-uttar-pradesh-of-new-india-witnesses-unprecedented-decade-of-development-cm-congratulates
https://newstvindia.in/yogi-sarkar-s-10th-budget-new-uttar-pradesh-of-new-india-witnesses-unprecedented-decade-of-development-cm-congratulates
Copied
योगी सरकार का 10वां बजट: "नए भारत का नया उत्तर प्रदेश" विकास के अभूतपूर्व दशक का गवाह, सीएम ने दी शुभकामनाएं
योगी सरकार का 10वां बजट: "नए भारत का नया उत्तर प्रदेश" विकास के अभूतपूर्व दशक का गवाह, सीएम ने दी शुभकामनाएं
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश होने वाले बजट से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'नया उत्तर प्रदेश' सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 'आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा। साथ ही एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा।"

उन्होंने कहा कि गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट 'विकसित भारत-2047' के निर्माण और 'नए उत्तर प्रदेश' के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है। जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट पेश करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का 'दशकीय प्रमाण' है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बुधवार को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना राज्य का बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार का 10वां बजट होगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें बजट को विधानसभा में पेश करने से पहले मंजूरी दी जाएगी।

इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में बजट पेश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इसके साथ ही, सरकार आम लोगों के लिए बजट में कई घोषणाएं कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications