'सरके चुनरिया' गाने पर बढ़ा बवाल: संसद तक पहुँचा विवाद, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के हिंदी गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देश की संसद तक पहुँच गया है। अश्लीलता और अभद्र बोल के आरोपों के कारण इस गाने का चौतरफा विरोध हो रहा है। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाब माँगा, जिसके बाद सरकार ने इस पर सख्त कदम उठाया है।

सरकार का कड़ा रुख: गाने पर लगा बैन
संसद में जवाब देते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि विवादित गाने पर पहले ही प्रतिबंध (बैन) लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि समाज और संस्कृति की मर्यादाओं को लांघा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें संविधान द्वारा निर्धारित उचित पाबंदियों के दायरे में रहकर ही काम करना चाहिए।
लेखक ने मांगी माफी, YouTube से हटा गाना
विवाद बढ़ने के बाद गाने के लेखक रकीब आलम ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने माना कि गाने के बोल अभद्र थे और वे खुद इस तरह की अश्लीलता के खिलाफ हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गाने के रिलीज होने की जानकारी नहीं थी और पता चलते ही उन्होंने इसे हटाने का अनुरोध किया।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp