सैमसंग का बड़ा धमाका: Galaxy S26 Ultra में मिलेगा जादुई प्राइवेसी फीचर, अब बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा आपके फोन की स्क्रीन!

5 साल की मेहनत के बाद सैमसंग लाया 'एंटी-शोल्डर सर्फिंग' तकनीक। बिना स्क्रीन गार्ड के सुरक्षित होगी प्राइवेसी। साथ ही विंटर ओलंपिक के लिए लॉन्च हुआ खास Galaxy Z Flip 7।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 1:05 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
सैमसंग का बड़ा धमाका: Galaxy S26 Ultra में मिलेगा जादुई प्राइवेसी फीचर, अब बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा आपके फोन की स्क्रीन!
ें मिलेगा जादुई प्राइवेसी फीचर, अब बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा आपके फोन की स्क्रीन!
5 साल की मेहनत के बाद सैमसंग लाया 'एंटी-शोल्डर सर्फिंग' तकनीक। बिना स्क्रीन गार्ड के सुरक्षित होगी प्राइवेसी। साथ ही विंटर ओलंपिक के लिए लॉन्च हुआ खास Galaxy Z Flip 7।
Full Story: https://newstvindia.in/samsung-s-big-bang-the-galaxy-s26-ultra-will-have-magical-privacy-features-now-even-the-person-sitting-next-to-you-will-not-be-able-to-see-your-phone-s-screen
https://newstvindia.in/samsung-s-big-bang-the-galaxy-s26-ultra-will-have-magical-privacy-features-now-even-the-person-sitting-next-to-you-will-not-be-able-to-see-your-phone-s-screen
Copied
सैमसंग का बड़ा धमाका: Galaxy S26 Ultra में मिलेगा जादुई प्राइवेसी फीचर, अब बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा आपके फोन की स्क्रीन!
सैमसंग का बड़ा धमाका: Galaxy S26 Ultra में मिलेगा जादुई प्राइवेसी फीचर, अब बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा आपके फोन की स्क्रीन!
Advertisement
Advertisement

सोल : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुधवार को बताया कि उसका आने वाला गैलेक्सी स्मार्टफोन एक खास इनबिल्ट प्राइवेसी फीचर के साथ आएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को दूसरों की नजर से सुरक्षित रख सकेंगे। इसके लिए फोन पर अलग से कोई फिल्म या परत लगाने की जरूरत नहीं होगी।

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने कहा कि यह नया फीचर यूजर को डिस्प्ले की दिखने की क्षमता को अपने हिसाब से बदलने की सुविधा देगा, जिससे कंधे के ऊपर से झांककर देखने (शोल्डर सर्फिंग) की समस्या से बचा जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि यह फीचर जल्द ही गैलेक्सी फोन में आने वाला है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, सैमसंग फरवरी में गैलेक्सी एस26 स्मार्टफोन के लिए एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह नया प्राइवेसी फीचर गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा मॉडल में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस फीचर में डिस्प्ले की दृश्यता को बदलने के कई विकल्प होंगे, जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार यह तय कर सकेगा कि दूसरे लोग स्क्रीन पर कितना देख सकें।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सैमसंग ने यह भी कहा कि यूजर इस फीचर को अलग-अलग ऐप्स के हिसाब से भी सेट कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस फीचर को तैयार करने में पांच साल से ज्यादा समय लगा है। इसमें इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और लगातार सुधार किए गए। कंपनी ने बताया कि उसने यह समझने की कोशिश की कि लोग फोन कैसे इस्तेमाल करते हैं, वे किस जानकारी को निजी मानते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में सुरक्षा कैसी होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 ओलंपिक एडिशन भी पेश किया है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आने वाले विंटर ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

यह फोन इटली में होने वाले मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक में भाग लेने वाले 90 देशों के करीब 3,800 खिलाड़ियों को दिया जाएगा। ये खेल 6 फरवरी से शुरू होंगे।

कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी जेड फ्लिप का यह नया एडिशन इटली के नीले रंग और ओलंपिक खेलों की एकता व खेल भावना से प्रेरित डिजाइन के साथ आता है।

सैमसंग के अनुसार, फोन का गोल्डन कलर का मेटल फ्रेम खिलाड़ियों की जीत की चाह और मंच पर पहुंचने के सपने का प्रतीक है, साथ ही यह ब्रांड की सर्वश्रेष्ठ बनने की सोच को भी दर्शाता है।

कंपनी ने कहा कि खिलाड़ी इस फोन के कई आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, जैसे अनुवाद ऐप और गैलेक्सी एथलीट कार्ड, ताकि वे आसानी से अपनी जानकारी एक-दूसरे से साझा कर सकें।

इसके अलावा, सैमसंग इस स्मार्टफोन के साथ एक 'विक्ट्री सेल्फी' इवेंट भी चलाएगा, जिसके तहत पदक जीतने वाले खिलाड़ी मंच पर ही सेल्फी लेंगे।

सैमसंग ने यह भी बताया कि पेशेवर फोटोग्राफर इस इवेंट के दौरान गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करेंगे। इनसे उन करीब 490 खिलाड़ियों की तस्वीरें ली जाएंगी, जिन्होंने इसके लिए अपनी सहमति दी है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications