जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर चोला स्टेशन को मल्टीमॉडल हब बनाने और एयरपोर्ट रेल लिंक की मांग की। जानें जेवर के विकास का नया मास्टरप्लान।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 3, 2026 • 7:19 AM | New Delhi
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 hours ago
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
क धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर चोला स्टेशन को मल्टीमॉडल हब बनाने और एयरपोर्ट रेल लिंक की मांग की। जानें जेवर के विकास का नया मास्टरप्लान।
Full Story: https://newstvindia.in/s/4b7ae7
https://newstvindia.in/s/4b7ae7
Copied
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : जेवर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चोला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और उसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विधायक ने चोला रेलवे स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। ऐसे में आसपास के रेलवे नेटवर्क का सशक्त होना बेहद जरूरी है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री के समक्ष कई अहम प्रस्ताव रखे। इनमें चोला रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं का विस्तार, एयरपोर्ट तक तेज और सुगम रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना, नई प्रस्तावित रेल लाइन को शीघ्र मंजूरी दिलाना और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने की बात भी रखी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और उद्योगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक को आश्वस्त किया कि रेल मंत्रालय इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा भी मौजूद रहे। अंत में विधायक धीरेंद्र सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में जेवर क्षेत्र इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications