Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच फिटनेस लवर्स के लिए रहेगी खास जानें फीचर्स

Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच खास तौर पर फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए लांच की गई है। इसकी डिजाइन और डिस्प्ले यूनिक कलर्स के साथ काफी अट्रैक्टिव मिलेंगे।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Feb 28, 2026 • 10:23 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
28 days ago
Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच फिटनेस लवर्स के लिए रहेगी खास जानें फीचर्स
Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच खास तौर पर फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए लांच की गई है। इसकी डिजाइन और डिस्प्ले यूनिक कलर्स के साथ काफी अट्रैक्टिव मिलेंगे।
Full Story: https://newstvindia.in/amazfit-active-3-premium-smartwatch-exclusive-features-for-fitness-lovers
https://newstvindia.in/amazfit-active-3-premium-smartwatch-exclusive-features-for-fitness-lovers
Copied
Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच फिटनेस लवर्स के लिए रहेगी खास जानें फीचर्स
Amazfit Official Website

Amazfit Active 3 Premium फिटनेस लवर्स के लिए रहेगी खास जानें फीचर्स 

अमेज़फिट ने हाल ही में अपना नया स्मार्टवॉच लॉन्च किया है जो खासतौर पर रनिंग और हाइब्रिड ट्रेनिंग करने वालों के लिए बनाया गया है। कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाली यह वॉच डेली की लाइफ को काफी आसान बनाती है और फिटनेस से जोड़ने का काम करती है। अपने स्मार्ट फीचर्स के साथ यह काफी किफायती रहेगी। 

डिज़ाइन और डिस्प्ले 

इस की डिजाइन काफी प्रीमियम रहने वाली है। यह 45mm स्टेनलेस स्टील बॉडी वाला स्मार्टवॉच बिना स्ट्रिप के सिर्फ 38 ग्राम वज़न का है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इसमें चार फिजिकल बटन हैं जो आसान नेविगेशन देते हैं और सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन इसे स्क्रैच से बचाता है। सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ यह स्टाइलिश और हल्का लगता है।

• इस में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले और 466x466 पिक्सल रेजोल्यूशन देखने को मिलेगा। यह 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

बैटरी लाइफ और कलर्स

Amazfit Active 3 Premium की 365mAh बैटरी नॉर्मल यूज़ में 12 दिन तक चलती है वहीं हेवी यूज़ में यह 7 दिन और GPS ऑन रखने पर 24 घंटे तक चलती है। आप को ऐसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म रहेगी। यह लंबे वर्कआउट्स के लिए आइडियल है। 

• इसके कलर्स की बात की जाए तो इस में Apex Silver, Atlas Blue और Aero White कलर्स में मिलेंगे।

Amazfit Official Website

हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स

इसमें कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स को ऐड किया गया है जिस में BioTracker PPG सेंसर से 24/7 हार्ट रेट आप चेक कर सकती है। इस के अलावा ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर और स्लीप ट्रैकिंग भी मिलती है।

• इस में PAI हेल्थ सिस्टम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ और मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं इसे हेल्थ के लिए परफेक्ट बनाती हैं। 

स्पोर्ट्स और फिटनेस मोड्स

इस में 170+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ स्मार्ट रिकग्निशन दिया गया है। इस के अलावा लैक्टेट थ्रेशोल्ड, रनिंग पावर, ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम, पोस्चर मॉनिटरिंग और Zepp Coach प्लान्स भी अवेलेबल हैं। 

• Amazfit Active 3 Premium के स्ट्रक्चर्ड रनिंग वर्कआउट्स इसे हाइब्रिड ट्रेनर्स के लिए बेस्ट बनाते हैं।

Amazfit Official Website

READ MORE - गेमर्स को मिला तोहफा सामने आया ब्लैक शार्क गेमिंग टैबलेट जानें फीचर्स और कीमत

GPS और नेविगेशन

Amazfit Active 3 Premium में बिल्ट-इन GPS के साथ ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। वहीं स्मार्ट ट्रैजेक्टरी करेक्शन से रूट सही रहता है जो रनर्स के लिए काफी अच्छा है। यह थर्ड पार्टी ऐप इंटीग्रेशन भी सपोर्ट करता है।

मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलने वाले हैं जिस में नोटिफिकेशन्स, म्यूज़िक कंट्रोल, iOS कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट्स और सेडेंटरी रिमाइंडर्स जैसे फीचर्स हैं। इस के अलावा 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंस के वजह से इसे स्विमिंग में भी यूज़ कर सकते हैं। 

Amazfit Official Website

READ MORE - Nano Banana 2 हुआ लॉन्च अब चुटकियों में बनेगी AI इमेज जानें डिटेल्स

जानें लॉन्च डिटेल्स 

अमेज़फिट एक्टिव 3 प्रीमियम को 26 फरवरी 2026 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया। Amazfit Active 3 Premium के ग्लोबल मार्केट में लांच होने के बाद इसे बिक्री के लिए भी अवेलेबल करा दिया गया है लेकिन भारत में अभी तक यह लॉन्च होना बाकी है जैसे ही यह भारत में लॉन्च होगा इसे अमेजन पर अवेलेबल करा दिया जाएगा। 

रहेगी किफायती कीमत 

इस के फीचर्स को देखते हुए अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह काफी आपको किफायती मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14200 रुपये रखी गई है। वहीं भारत में यह 15000 रुपये के आसपास मिल सकता है जो इसे बजट फ्रेंडली ऑप्शन बनाता है। 

READ MORE - Noise Master Buds 2 की सेल जल्द ही होगी शुरू मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications